न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 KM तक घुसकर आतंकी ठिकानों को किया तबाह, पहली बार आजादी के बाद ऐसा हुआ; ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किमी तक घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और सेना की वीरता को इसका श्रेय दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 7:53:55

100 KM तक घुसकर आतंकी ठिकानों को किया तबाह, पहली बार आजादी के बाद ऐसा हुआ; ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। पहली बार आजादी के बाद ऐसा हुआ है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकियों के अड्डों को तबाह किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा, "जब से प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, आतंकवादियों को ऐसे जवाब दिए गए हैं कि पूरी दुनिया दंग है और पाकिस्तान सकते में है। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे खूंखार आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया है।"

अमित शाह बोले - दुश्मनों को 100 किमी भीतर जाकर दिया गया जवाब

शाह ने आगे बताया कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों के कुल 9 अड्डों को तबाह कर दिया, जो उनकी ट्रेनिंग और छिपने के लिए इस्तेमाल होते थे। उन्होंने कहा, "हमारी सेना ने आतंकियों को ऐसा जवाब दिया कि उनके शिविर पाकिस्तान के भीतर 100 किलोमीटर तक जाकर खत्म कर दिए गए।"

परमाणु धमकियों पर भी दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को लेकर भी शाह ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, "जो लोग हमें एटम बम की धमकी देते थे, उन्हें लगता था भारत डर जाएगा। लेकिन हमारी सेना, नौसेना और वायुसेना ने ऐसा करारा जवाब दिया है कि अब पूरी दुनिया भारत के धैर्य और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है।"

अमित शाह ने भारतीय सेना की बहादुरी और प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति को सलाम करते हुए कहा कि यह नया भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि पहले से रणनीति बनाकर दुश्मनों को सबक सिखाता है। उन्होंने कहा, "यह हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और सेना की वीरता का प्रमाण है कि भारत अब निर्णायक कार्यवाही करता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं