न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग कर 16 से ज्यादा लोगों को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम फ्रैंक जेम्स (Frank James) है और उसकी उम्र 62 साल है। जेम्स को मैनहट्टन के पूर्वी गांव से तब पकड़ा गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Apr 2022 10:08:15

न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग कर 16 से ज्यादा लोगों को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम फ्रैंक जेम्स (Frank James) है और उसकी उम्र 62 साल है। जेम्स को मैनहट्टन के पूर्वी गांव से तब पकड़ा गया, जब कुछ लोगों ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। पुलिस ने घटना को आतंकवाद से जोड़ने से इनकार कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अमेरिका की स्थानीय और केंद्रीय पुलिस दोनों ही लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं।

बता दें कि न्यूयॉर्क Brooklyn सबवे स्टेशन पर 12 अप्रैल को फायरिंग की घटना सामने आई थी। फायरिंग में 16 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 5 लोगों को गोली लगी थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी हालत में सुधार है। वहीं 13 लोग ऐसे थे, जो फायरिंग के बाद हुई भगदड़ की वजह से घायल हो गए थे। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक शूटिंग में इस्तेमाल की गई हैंडगन 3 मैगजीन के साथ मौका ए-वारदात से पहले ही बरामद कर ली गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने ईंधन भरा एक कंटेनर भी बरामद किया था।

The New York times ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी मेट्रो स्टेशन में कंस्ट्रक्शन वर्कर के कपड़ों में आया था। वहीं उसने गैस मास्क भी पहन हुआ था। जांच एजेंसियों ने हमलावर का हुलिया जारी किया था। इसमें बताया गया था कि आरोपी का कद पांच फिट पांच इंच है। इसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो पोस्ट की थी। बाद में फोटो के जरिए पुलिस जानकारी जुटाकर आरोपी तक पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती