न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

104 अवैध प्रवासियों को अमृतसर लाया US मिलिट्री प्लेन, 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीय प्रवासी अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। यह लोग अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे और इन्हें अमेरिकी सेना के सी-17 हरक्युलिस विमान से भारत भेजा गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 3:53:59

104 अवैध प्रवासियों को अमृतसर लाया US मिलिट्री प्लेन, 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीय प्रवासी अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। यह लोग अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे और इन्हें अमेरिकी सेना के सी-17 हरक्युलिस विमान से भारत भेजा गया। अमेरिका ने भारत के अलावा ब्राजील, मेक्सिको और अन्य देशों से भी अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया है। साथ ही, जिन लोगों की नागरिकता का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, उन्हें ग्वांतानामो बे जैसे जेलों में रखा गया है।

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए विमान में कुल 104 भारतीय नागरिक थे, जिनमें 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 33 लोग गुजरात से हैं, जिन्हें एयरपोर्ट से सीधे गुजरात भेजा जाएगा। विमान में अमेरिका के क्रू मेंबर और अधिकारी भी थे, जो भारतीयों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारकर वापस लौटेंगे। यह विमान मंगलवार को अमेरिका के सैन एंटोनियो से उड़ान भरकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा था।

विमान में ज्यादातर लोग पंजाब से हैं, जो डंकी रूट या अन्य तरीकों से अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन उनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। पहले खबरें थीं कि विमान में 205 भारतीय होंगे, लेकिन इसमें केवल 104 लोग ही पाए गए। विमान की लैंडिंग दोपहर 1:55 बजे हुई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 30 लोग पंजाब से, 33-33 लोग गुजरात और हरियाणा से, और तीन-तीन लोग यूपी और महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से दो लोग भी आए हैं। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है।

अभी कुछ और विमानों में भेजे जा सकते हैं अवैध प्रवासी

अमेरिका से भेजे गए अवैध भारतीय प्रवासियों का यह पहला बैच था। भविष्य में भी कुछ और विमानों के जरिए अवैध प्रवासियों को अमेरिका से भेजे जाने की संभावना है। डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, और उसके बाद से ही अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को उनके मूल देशों में वापस भेजा जा रहा है। अनुमान है कि अमेरिका ने करीब 5000 भारतीय अवैध प्रवासियों को चिह्नित किया है, जिन्हें भविष्य में डिपोर्ट किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं