न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका: फ्रीडम डे परेड में फायरिंग, बिल्डिंग की छत से हमलावर ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां, 9 की मौत, 57 घायल

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई। घटना इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की है, यह शिकागो का एक उपनगर है। पुलिस के मुताबिक, हमले में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 57 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jul 2022 9:01:05

अमेरिका: फ्रीडम डे परेड में फायरिंग, बिल्डिंग की छत से हमलावर ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां, 9 की मौत, 57 घायल

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई। घटना इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की है, यह शिकागो का एक उपनगर है। पुलिस के मुताबिक, हमले में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 57 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 10 बजे परेड शुरू हुई थी लेकिन फायरिंग होने के 10 मिनट बाद ही रोक दी गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।

अमेरिकी जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, जिस हाइलैंड पार्क में गोलीबारी की यह घटना घटी है, वहां लगभग 30,000 लोग रहते हैं और इनकी इनकम देश के बाकी लोगों की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने एक स्टोर की छत से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इलाके की घेराबंदी कर हमलावर की तलाश की जा रही है। हाईलैंड पार्क के सिक्योरिटी चीफ क्रिस ओ'नील ने बताया कि पुलिस संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रही है। नील के मुताबिक, हमलावर 18 से 20 साल का एक युवक है। उसका रंग गोरा है और बाल लंबे हैं। वह सफेद या नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए है। घटनास्थल से पुलिस ने एक गन रिकवर की है। लोगों को घर के अंदर रहने को कहा गया है।

हाईलैंड पार्क में रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी डेबी ग्लिकमैन ने बताया- वे अपने साथियों के साथ परेड फ्लोट पर मौजूद थीं। उन्होंने अचानक लोगों के चीखने की आवाज सुनी। लोग बदहवास अपनी जान बचाकर भाग रहे थे। वे कह रहे थे- यहां से भागो।।कोई शूटर है..कोई शूटर है... गोलियां बरसा रहा है। हालांकि, मैंने किसी भी घायल को नहीं देखा, लेकिन लोगों का डर दुखद था।

एक स्थानीय निवासी माइल्स जरेम्स्की ने बताया- मुझे 20 से 25 शॉट सुनाई, जो एक के बाद एक लगातार हो रहे थे। इसलिए यह केवल एक हैंडगन या शॉटगन नहीं हो सकता था।

शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर एक शख्स जमीन पर पड़ा था। उसका शरीर कंबल से ढका हुआ था। वहीं, करीब 5-6 लोग खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं।

हमलावर अभी भी फरार

FBI शिकागो के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस टीम घटनास्थल पर तैनात कर दी गई है। हम अभी हमलावर को पकड़ नहीं पाए हैं, लेकिन हम जल्द ही अपराधी को पकड़ लेंगे। डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच गई है और हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस जुट गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा- 'मैं इस निर्मम हिंसा से स्तब्ध हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?

ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता

कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम

फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी

'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म

‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली

‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर