न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद पुलिस ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को किया गिरफ्तार, हाईकोर्ट से मिली जमानत

साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी बीते दिनों एक महिला की मौत से जुड़े मामले में की गई थी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 13 Dec 2024 6:34:44

हैदराबाद पुलिस ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को किया गिरफ्तार, हाईकोर्ट से मिली जमानत

साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी बीते दिनों एक महिला की मौत से जुड़े मामले में की गई थी। मामला एक सिनेमाघर में भीड़ बढ़ने से महिला की मौत का है। गिरफ्तारी के बाद खबर थी कि उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। हालांकि, शुक्रवार को ही हाईकोर्ट से अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई।

किस वजह से हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी?


अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा-2' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे पहले फिल्म का प्रीमियर हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुआ था। प्रीमियर के दौरान भारी भीड़ के कारण हादसा हुआ, जिसमें 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अल्लू अर्जुन और उनके बॉडीगार्ड संतोष को गिरफ्तार किया। उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस स्टेशन के बाहर जुटी फैन्स की भीड़

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की खबर से उनके फैन्स में हलचल मच गई। बड़ी संख्या में प्रशंसक पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। वहीं, इस घटना ने तेलंगाना की राजनीति को भी गरमा दिया है। बीआरएस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने इस गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा, "नेशनल अवॉर्ड विजेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी सत्ता में बैठे लोगों की असुरक्षा को दर्शाती है। मृतक के परिवार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है, लेकिन असल जिम्मेदार कौन है? अल्लू अर्जुन को इस तरह गिरफ्तार करना सही नहीं है, खासकर जब वे सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका