Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कल से सभी मार्केट, मॉल्स पूरी तरह खुलेंगे, 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ रेस्टोरेंट्स को भी मिली मंजूरी

कोरोना संक्रमण कम होने के चलते रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन में और ढील देने का ऐलान किया। अनलॉक की प्रक्रिया के तहत दिल्ली में सोमवार से सभी मार्केट और मॉल्स पूरी तरह खोलने का आदेश दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 1:02:06

दिल्ली में कल से सभी मार्केट, मॉल्स पूरी तरह खुलेंगे, 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ रेस्टोरेंट्स को भी मिली मंजूरी

देश की राजधानी दिल्ली में अब कोरोना का कहर काफी हद तक कम हो गया है। शनिवार को 213 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 275 लोग ठीक हुए और 28 की मौत हो गई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.02 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,800 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,610 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना संक्रमण कम होने के चलते रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन में और ढील देने का ऐलान किया। अनलॉक की प्रक्रिया के तहत दिल्ली में सोमवार से सभी मार्केट और मॉल्स पूरी तरह खोलने का आदेश दिया है। वहीं, रेस्टोरेंट्स को भी 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोलने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, इनके लिए सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक का समय तय किया गया है। हालांकि उन्‍होंने साफ तौर पर कहा है कि यदि आगामी सप्ताह में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होती है, तो दिल्ली के बाजारों एवं रेस्तराओं में फिर से प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।
दिल्लीवासियों को मिली ये छूट

- सरकारी दफ्तर में 100% अधिकारी और बाकी कर्मचारी 50% क्षमता के साथ काम करेंगे।
- प्राइवेट ऑफिसेस में 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।
- साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जा रही है, लेकिन एक दिन में एक जोन में एक ही साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जाएगी।
- शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती है। धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी।
- मेट्रो और बसें 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ चलेंगी। ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी में 2 से ज्यादा सवारी नहीं बैठा सकेंगे। इन पर जारी रहेगी पाबंदी

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन पूरी तरह बंद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका