न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ को दहलाने की थी साजिश, आतंकियों के निशाने पर था अमीनाबाद बाजार और हनुमान सेतु मंदिर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से पकड़े गए अल कायदा के आतंकी ( Al Qaeda Terrorist) मिनहाज और मुशीर से शुरुआती पूछताछ बड़ा खुलासा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 11:13:13

लखनऊ को दहलाने की थी साजिश, आतंकियों के निशाने पर था अमीनाबाद बाजार और हनुमान सेतु मंदिर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से पकड़े गए अल कायदा के आतंकी ( Al Qaeda Terrorist) मिनहाज और मुशीर से शुरुआती पूछताछ बड़ा खुलासा हुआ है। एटीएस (ATS) सूत्रों के मुताबिक दोनों ने कबूल किया है कि लखनऊ में बकरीद (ईद उल जुहा) के मौके पर आत्मघाती हमला करने की फिराक में थे। दोनों ने कहा कि बीते दिनों अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से पूरा शहर घूमा था और भीड़भाड़ वाले इलाकों की एक लिस्ट तैयार की थी। इनके निशाने पर लखनऊ के कई बड़े बाज़ार थे, यहां ये आत्मघाती हमला करने की फिराक में थे। लखनऊ की किसी भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाने का आदेश अलकायदा के तौहीद और मूसा से मिला था। यह दोनों बुधवार तक लखनऊ पहुंचने वाले थे और इसी शुक्रवार को धमाकों की तारीख और समय तय करने वाले थे। इस मीटिंग में धमाके के लिए मंगलवार का दिन चुना जाना था क्योंकि इसी दिन बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इन्हीं के निर्देश पर मिन्हाज़ और मुशीर ने प्रेशर कुकर बम तैयार कर लिया था। यह तय हो गया था कि ई-रिक्शा चलाने वाला मुशीर किसी ई-रिक्शा में प्रेशर कुकर बम रखकर उसे भीड़भाड़ वाली जगह में खड़ा कर ब्लास्ट करेगा। इसके लिए मिन्हाज़ और मुशीर ने अपने आसपास के इलाकों में रेकी कर अमीनाबाद बाजार और हनुमान सेतु मंदिर को चुना था। ATS सूत्रों के मुताबिक इस धमाके में सैकड़ों लोगों को मारने की योजना थी।

ई-रिक्शा के जरिए रखा जाना था बम

एटीएस की पड़ताल में सामने आया है कि बम रखने के लिए ई रिक्शा का प्रयोग किया जाना था। मिनहाज ने ई-रिक्शा का इंतजाम करने का जिम्मा मुशीर को दिया थ। कुकर बम रखकर ई-रिक्शा को भीड़भाड़ इलाके वाली पार्किंग में खड़ा किया जाना था। ये धमाका 50 मीटर के दायरे में भारी नुकसान पहुंचा सकता था।

एटीएस ने अलकायदा के दोनों संदिग्ध आतंकियों और असलाह सप्लायर का आमना सामना कराया है दोनों से मिली जानकारी की तस्दीक कराई जा रही है। इन दोनो ने इस असलाह सप्लायर से देशी पिस्टल और 3 चाकू खरीदे थे। जिसका एक मुश्त भुगतान भी किया गया था। कुछ कारतूस और असलाह अगले खेप में लेने वाले थे, जबकि शकील ने ही इन दोनों की सप्लायर से मुलाकात कराई थी।

सप्लायर की तलाश में ATS

एटीएस इस असलाह सप्लायर का भी पता लगा रही है और अगर उसके दोनों आतंकियों से कनेक्शन की जानकारी मिलती है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर सप्लायर को दोनों आतंकियों के एजेंडे की जानकारी नही हुई तो उसे आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया जाएगा। एटीएस इस मामले में कई जिलों में छानबीन कर रही है इसमें कुछ अहम जानकारियां मिली है चीन का सत्यापन कराया जा रहा है।

दोनों को रविवार को किया गया था गिरफ्तार

बता दे, रविवार कई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आतंकी मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ़ मुशीर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी में से अहमद लखनऊ के दुबग्गा इलाके का रहने वाला है तो वहीं मसीरुद्दीन मदियाऊं इलाके का है। ये दोनों अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद नाम के संगठन से जुड़े हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल