न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘रक्षा बंधन’ ने रिलीज से पहले एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। फिल्म के निर्माता ने सिनेवर्ल्ड फेलथम में फिल्म के अगला गाना ‘डन कर दो’ (Done Kar Do Song) को रिलीज किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 9:08:26

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर फिल्म ‘रक्षा बंधन’ ने रिलीज से पहले एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। फिल्म के निर्माता ने सिनेवर्ल्ड फेलथम में फिल्म के अगला गाना ‘डन कर दो’ (Done Kar Do Song) को रिलीज किया है। यह गाना यूके में लॉन्च किया गया। जिसके चलते ‘रक्षा बंधन’ पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है, जिसका गाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया। गाने के लॉन्च के दौरान खुद अक्षय और भूमि दोनों यूके में मौजूद थे।

‘रक्षा बंधन’ के पहले सॉन्ग ‘तेरे साथ हूं मैं’ से ऑडियंस का दिल जीतने के बाद ‘डन कर दो’ भी लोगों के दिलों पर राज करने वाला है। गाने के बारे में बोलते हुए, आनंद एल राय ने कहा, ‘डन कर दो’ सॉन्ग फिल्म को एक हल्के नोट की ओर खींचता है।”

आनंद एल राय ने आगे कहा, 'यह मासूमियत और जोश को बरकरार रखते हुए फिल्म के विषयों को सामने लाता है। फिल्म खुद प्यार, आराम, निराशा आदि के नोट्स के माध्यम से चलती है और ‘डन कर दो’ सॉन्ग इसमें खूबसूरती से फिट बैठता है।'

वहीं, अक्षय कुमार ने कहा, 'डन कर दो उन सॉन्गस में से एक है जिसे आप हर समय गुनगुनाते सकते हैं। यह इतना आकर्षक है कि इसे भूलना मुश्किल है।'

फिल्म इस दिन होगी रिलीज

कलर येलो, ज़ी स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अलावा नीरज सूद, सीमा पाहवा, सादिया खतीब, अभिलाष थपलियाल, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर भी नजर आने वाले हैं। हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, और आनंद एल राय, अलका हीरानंदानी और जी स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?