न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Airtel Vs Vi Vs Jio: जानें किसका प्लान कितना हुआ महंगा, रिचार्ज कराने से पहले यहां चेक करें रेट

एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के बाद अब जियो ने भी अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। तीनों कंपनियों ने प्रीपेड प्लान में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 4:39:27

Airtel Vs Vi Vs Jio: जानें किसका प्लान कितना हुआ महंगा, रिचार्ज कराने से पहले यहां चेक करें रेट

एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के बाद अब जियो ने भी अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। तीनों कंपनियों ने प्रीपेड प्लान में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। एयरटेल का 26 नवंबर से नया रेट लागू हो हुआ है, और Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान 25 नवंबर से महंगे हुए हैं। वहीं, जियो ने आज अपने रीचार्ज प्लान महंगे किए है। बढ़ी हुई कीमतें 1 दिसंबर से लागू होगी। ऐसे में हम आपके लिए तीनों कंपनियों के प्लान लेकर आए है...

अभी भी Jio सबसे सस्ता

Jio Vs Airtel Vs vi: 28 दिन वाले प्लान

Jio के प्लान

- Jio का 129 रुपये वाला प्लान 1 दिसंबर से 155 रुपये का हो जाएगा। इसमें कुल 2 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे।
- Jio के 199 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 239 रुपये हो गई है। इसमें रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा है।
- Jio के 249 रुपये वाले प्लान के लिए अब 299 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में रोज 2 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलेंगे।

Vodafone Idea ( Vi ) के प्लान

- Vi का 149 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपये का हो गया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2 GB डाटा, कुल 300 एसएमएस और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
- Vi ने 219 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 269 रुपये कर दी है। इसमें हर रोज 100 SMS के साथ रोज 1 GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस रेंज वाले एयरटेल के प्लान की कीमत 265 रुपये है।
- Vi के जिस प्लान की कीमत पहले 249 रुपये थी उसकी कीमत अब 299 रुपये हो गई है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS और रोज 1.5 GB डाटा मिलेगा।
- Vi के ग्राहकों को अब 299 रुपये की जगह 359 रुपये चुकाने होंगे। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 2 GB डाटा और 100 SMS रोज मिलेंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

Airtel के प्लान

- Airtel का 149 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपये का हो गया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2 GB डाटा, रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
- एयरटेल ने 219 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 265 रुपये कर दी है। इसमें हर रोज 100 SMS के साथ रोज 1 GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
- जिस प्लान की कीमत पहले 249 रुपये थी उसकी कीमत अब 299 रुपये हो गई है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS और रोज 1.5 GB डाटा मिलेगा।
- 298 रुपये की जगह अब आपको 359 रुपये चुकाने होंगे। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 2 GB डाटा और 100 SMS रोज मिलेंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

Jio Vs Airtel Vs vi: 56 दिन वाले प्लान

Jio के प्लान

- Jio का 399 रुपये वाला 56 दिनों का प्लान 1 दिसंबर से 479 रुपये का हो जाएगा। इसमें रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे।
- Jio के 444 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 533 रुपये हो गई है। इसमें रोज 2 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा है।

Airtel के प्लान

- 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला 399 रुपये का प्लान अब 479 रुपये का हो गया है। इसमें हर रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे।
- इस इजाफे के बाद 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला 449 रुपये वाला प्लान अब 549 रुपये का हो गया है। इसमें हर रोज 2 GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा है।

Vodafone Idea के प्लान

- 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला वोडाफोन आइडिया का 399 रुपये का प्लान अब 479 रुपये का हो गया है। इसमें ग्राहकों को हर रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे।
- इस इजाफे के बाद 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला 449 रुपये वाला प्लान अब 539 रुपये का हो गया है। इसमें हर रोज 2 GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा है। एयरटेल के 449 रुपये वाले प्लान की कीमत 549 रुपये हो गई है।

Jio Vs Airtel Vs vi: 84 दिन वाले प्लान

Jio के प्लान

- Jio का 329 रुपये का 84 दिनों वाला प्लान अब 395 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 6 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 मैसेज मिलेंगे।
- 555 रुपये का प्लान अब 666 रुपये का हो गया है। इसमें 84 दिनों तक रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।
- Jio का 599 रुपये वाला 84 दिनों का प्लान अब 719 रुपये का हो गया है। इसमें रोज 2 GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

Airtel के प्लान

- 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला कंपनी का 379 रुपये वाला प्लान अब 455 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 6 जीबी डाटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।
- 598 रुपये वाला प्लान अब 719 रुपये का हो गया है। इसमें रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।
- 698 रुपये वाला प्लान अब 839 रुपये का हो गया है। इसमें रोज 2 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

Vodafone Idea के प्लान

- 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला कंपनी का 379 रुपये वाला प्लान अब 459 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 6 जीबी डाटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।
- Vi का 599 रुपये वाला प्री-पेड प्लान अब 719 रुपये का हो गया है। इसमें 84 दिनों की वैधता के साथ इसमें रोज 1.5 GB डाटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।
- Vi का 699 रुपये वाला प्री-पेड प्लान अब 839 रुपये का हो गया है। इसमें 84 दिनों की वैधता के साथ इसमें रोज 2 GB डाटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर