न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor के बाद हवाई यातायात पर असर, एयर इंडिया और इंडिगो ने कई उड़ानें की रद्द

भारतीय सेना द्वारा बुधवार तड़के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाए जाने के बाद देश के कई हिस्सों में हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। इस सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया और अन्य प्रमुख एयरलाइनों ने कई उड़ानों को रद्द या डायवर्ट कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 May 2025 10:45:06

Operation Sindoor के बाद हवाई यातायात पर असर, एयर इंडिया और इंडिगो ने कई उड़ानें की रद्द

नई दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा बुधवार तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाए जाने के बाद देश के कई हिस्सों में हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। इस सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया और अन्य प्रमुख एयरलाइनों ने कई उड़ानों को रद्द या डायवर्ट कर दिया है।

एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 7 मई की दोपहर तक स्थगित कर दी गई हैं। कंपनी ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि जैसे ही सुरक्षा स्थिति स्पष्ट होगी, अगला अपडेट साझा किया जाएगा। इसके अलावा अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एहतियातन दिल्ली डायवर्ट किया गया है। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

इंडिगो ने भी बताया है कि वर्तमान सुरक्षा माहौल को देखते हुए श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर की उड़ानें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति ऑनलाइन या एयरलाइंस की हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें।

स्पाइसजेट ने जानकारी दी है कि उत्तरी भारत के कई हवाई अड्डे—जैसे धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर—फिलहाल बंद हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए बनाएं।

यह पूरा घटनाक्रम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सामने आया है, जिसमें भारत ने उन नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया जो 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में शामिल थे। उस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, सभी लक्षित ठिकानों को सफलता पूर्वक नष्ट किया गया है और आम पाकिस्तानी नागरिकों या सैन्य प्रतिष्ठानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। यह सटीक और संयमित अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी निगरानी में अंजाम दिया गया। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री ने पूरी रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सैन्य अधिकारियों के साथ ऑपरेशन की प्रगति पर नजर बनाए रखी और हर महत्वपूर्ण निर्णय में सक्रिय भागीदारी निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब