न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचानक छुट्टी पर गए Indigo के अधिकांश कर्मचारी, सामने आई चौकाने वाली वजह

एअर इंडिया में कई सेंटर्स पर विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू हो रहे हैं। इंडिगो के ज्यादातर स्टाफ एअर इंडिया का इंटरव्यू देने के लिए लीव पर गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 11:00:31

अचानक छुट्टी पर गए Indigo के अधिकांश कर्मचारी, सामने आई चौकाने वाली वजह

शनिवार को इंडिगो (Indigo) की आधी से ज्यादा उड़ानें लेट हो गईं। वजह रही ज्यादातर कर्मचारियों का सिक लीव पर चले जाना। सिविल एविएशन डेटा के अनुसार, 2 जुलाई को इंडिगो की 900 से ज्यादा उड़ानें लेट हो गईं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो रोजाना करीब 1600 उड़ानों का परिचालन करती हैं। अचानक आए इस व्यवधान का कारण एअर इंडिया में चल रही भर्ती है। दरअसल, कभी सरकारी एयरलाइन रही एअर इंडिया (Air India) लेट-लतीफी और खराब सर्विस के लिए बदनाम थी। लेकिन अब जब एक बार फिर यह कंपनी टाटा समूह के हाथों में पहुंच चुकी है तो इसकी सर्विस भी लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। जिसके चलते एअर इंडिया में नौकरी करने की होड़ सी लग गई है।

बता दे, एअर इंडिया में कई सेंटर्स पर विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू हो रहे हैं। इंडिगो के ज्यादातर स्टाफ एअर इंडिया का इंटरव्यू देने के लिए लीव पर गए थे।

air india,indigo,air india recruitment

डाइरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन अरुण कुमार ने बिजनेस टुडे को बताया कि इंडिगो से इस बारे में सफाई मांगी गई है। उन्होंने कहा, 'हम इस मामले को देख रहे हैं। जब हमारे पास और जानकारियां होंगी, हम तभी कुछ भी कंफर्म कर पाएंगे।' इस बारे में जब इंडिगो को सवाल भेजे गए तो उनका कोई उत्तर नहीं मिला।

शनिवार को विभिन्न एयरलाइनों की ऑन-टाइम परफॉरमेंस (OTP) की बात करें, तो एयरएशिया इंडिया के मामले में यह (Air Asia India) 98.3%, गोफर्स्ट (Go First) के मामले में 88%, विस्तार (Vistara) के मामले में 86.3%, स्पाइसजेट (Spice Jet) 80.4% और एअर इंडिया (Air India) 77.1% रहा था। इसमें सबसे नीचे इंडिगो थी, जिसका ऑनटाइम परफॉरमेंस 45.2% रहा था।

आपको बता दें कि हाल ही में सिंगापुर एयरलाइंस की किफायती विमानन सेवा इकाई स्कूट के पूर्व सीईओ कैम्पबेल विल्सन को एअर इंडिया ने हायर किया है। उनकी नियुक्ति के बाद से एअर इंडिया में भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला