न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमास के मिसाइल हमले से बाल-बाल बचा एयर इंडिया का विमान, 220 यात्रियों को लेकर आ रहा था भारत

युद्धग्रस्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा एयर इंडिया का विमान मिसाइल हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। उस वक्त फ्लाइट एआई-140 में करीब 220 यात्री सवार थे और हमला उड़ान भरने से कुछ ही मिनट पहले एयरपोर्ट के आसपास हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 10:12:48

हमास के मिसाइल हमले से बाल-बाल बचा एयर इंडिया का विमान, 220 यात्रियों को लेकर आ रहा था भारत

नई दिल्ली। युद्धग्रस्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा एयर इंडिया का विमान मिसाइल हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। उस वक्त फ्लाइट एआई-140 में करीब 220 यात्री सवार थे और हमला उड़ान भरने से कुछ ही मिनट पहले एयरपोर्ट के आसपास हुआ। जिस वक्त मिसाइल पर नजर पड़ी, विमान को एयरपोर्ट पर उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा था। मिसाल के बारे में जानकारी होते ही अधिकारियों ने तत्काल विमान को रोक दिया। रनवे की जांच के बाद सभी चीजें सामान्य पाए जाने पर 30 मिनट बाद विमान को 30 उड़ान की अनुमति दी गई।गौरतलब है कि इजरायल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय चलाया जा रहा है।

जरा भी देर होती तो....

एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि अगर एक भी मिनट पहले विमान ने उड़ान भर लिया होता तो इसका हादसे का शिकार होना तय था। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारी ने बताया कि ड्रीमलाइनर 787 उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा था। कुछ ही मिनट के बाद यह उड़ान भरने वाला था, जब मिसाइल की जानकारी हुई। इसके तत्काल बाद विमान को रोक दिया गया। अगर विमान ने थोड़ी भी देर पहले उड़ान भरी होती तो इसके मिसाइल की चपेट में आने की संभावना काफी ज्यादा थी। इस मिसाइल के चलते उड़ान में 30 मिनट से अधिक की देरी हुई। तीन अधिकारियों ने इस बात पुष्टि की। इसके चलते ऑपरेशन अजय में भी बाधा आई है। अधिकारियों ने बताया कि एआई-140 ऑपरेशन अजय के तहत तीसरी फ्लाइट थी। एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन रोक दिया है।

ऑपरेशन रोका गया

हालांकि एयर इंडिया के प्रवक्ता ने ऑपरेशन अजय रोके जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि शीर्ष अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन अजय को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सुरक्षा को लेकर लिया गया है। हम लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। विमान पर उड़ान के वक्त दो पायलट और एक फर्स्ट ऑफिसर तैनात थे। मिसाइल हमले की जानकारी होते ही इन्हें रुकने पर विवश होना पड़ा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तत्काल ही पायलट्स को उड़ान रोकने के लिए कहा। मामले से अवगत एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर सायरन की आवाज सुनाई देते ही पायलटों को टैक्सी करने से रोक दिया गया। फ्लाइट उसी जगह पर रुकी रही, जब कि कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज के अधिकारियों की एक टीम एयरपोर्ट पर नहीं आ गई। इन लोगों ने करीब आधे घंटे तक जांच की। क्लियरेंस मिलने के बाद विमान ने उड़ान भरी।

विमान में किसी को नहीं थी सूचना

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विमान में किसी को नहीं बताया गया था कि उड़ान क्यों रोकी गई है। यात्रियों के साथ-साथ केबिन क्रू भी मिसाइल हमने की बात से अनजान था। अधिकारी ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि किसी तरह का पैनिक न हो। उन्होंने कहा कि हालांकि, विमान के इजरायली हवाई क्षेत्र से रवाना होने के बाद उड़ान के दौरान घोषणाएं की गईं, जिसके बाद यात्रियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। अधिकारी ने यह भी बताया कि विमान में पांच पायलट, 16 केबिन क्रू, तीन इंजीनियरिंग और पांच कॉमर्शियल और सुरक्षा कर्मचारी थे। उन्होंने बतााय कि विमान में विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी भी सवार थे। विमान ने शाम करीब चार बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी और जॉर्डन, सऊदी, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान हवाई क्षेत्र से होते हुए भावनगर के रास्ते भारत में प्रवेश किया। विमान की गतिविधियों पर नजर रखने वाले ऐप फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, विमान भारतीय समयानुसार देर रात एक बजकर 16 मिनट पर दिल्ली पहुंचा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स