न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लाइट में पेशाब मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी शंकर मिश्रा, 11 जनवरी को होगी जमानत पर सुनवाई

एयर इंडिया की फ्लाइट में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बदसलूकी के आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jan 2023 5:25:27

फ्लाइट में पेशाब मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी शंकर मिश्रा, 11 जनवरी को होगी जमानत पर सुनवाई

एयर इंडिया की फ्लाइट में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बदसलूकी के आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में जमानत पर सुनवाई अब 11 जनवरी को होगी। मिश्रा कोशनिवार को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस केस में तीन दिन की कस्टडी मांग की थी। पुलिस ने अदालत में जानकारी दी थी कि उसे विमान के दो कैप्टन और तीन केबिन क्रू से पूछताछ करनी है। अदालत ने पुलिस से पूछ कि मामले की शिकायत करने वाली महिला कहा हैं, जिस पर पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वह अभी बेंगलुरु में हैं और वह कल आएंगी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर 4 जनवरी को दर्ज की गई है।

अदालत ने पुलिस से पूछा कि आरोपी की तीन दिन की कस्टडी क्यों चाहिए जिस पर पुलिस ने बताया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सात दिन की छुट्टी लेकर ऑफिस के काम से मुंबई जाने की बात कही थी लेकिन मुंबई में पुलिस की एक टीम इनके ऑफिस के समय वहां गए लेकिन यह वहां नहीं मिले। इस पर कोर्ट ने पूछा कि क्यों न आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए, कोर्ट ने कहा जब डिस्क्लोजर स्टेटमेंट दे दिया गया है और सब पता है कब क्या हुआ था तब पुलिस कस्टडी की क्या जरूरत है। वहीं शंकर मिश्रा के वकील मनु शर्मा ने पुलिस कस्टडी में भेजे जाने की पुलिस की मांग का विरोध किया था।

बता दें कि शंकर मिश्रा बैंगलुरु में टैक्सी का इस्तेमाल कर रहा था। उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने उसकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली। दिल्ली पुलिस ने ट्रैवल हिस्ट्री के जरिये उसके रूट को फॉलो किया। जिसके बाद शुक्रवार देर रात उसकी लोकेशन मैसूर में मिली। जहां से पुलिस उसे गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई और शनिवार को कोर्ट में पेश किया।

26 नवंबर की है घटना

घटना 26 नवंबर 2022 की है। जब न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए फ्लाइट AI 102 में महिला बिजनेस क्लास में सफर कर रही थीं। आरोप है कि लंच के बाद लाइट्स बंद थी, तभी आरोपी शंकर मिश्रा बुजुर्ग महिला की सीट के पास आकर उनके ऊपर ही पेशाब करने लगा। यूं तो घटना 26 नवंबर की है, लेकिन अब इस पर एक्शन शुरू हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका