न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घिनौनी हरकत! Air India की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने दूसरे पर किया पेशाब, DGCA करेगा सख्त कार्रवाई

दिल्ली से बैंकॉक जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे पर पेशाब किया। एयर इंडिया ने इस घटना की जानकारी DGCA को दी है। नागर विमानन मंत्री ने कार्रवाई का संकेत दिया है, और एयर इंडिया ने आरोपी के खिलाफ जरूरी कदम उठाने का वादा किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 10:50:57

घिनौनी हरकत! Air India की फ्लाइट में  एक पैसेंजर ने दूसरे पर किया पेशाब, DGCA करेगा सख्त कार्रवाई

दिल्ली से बुधवार को बैंकॉक जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया ने इस घटना की जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी है। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्रालय घटना का संज्ञान लेगा और विमानन कंपनी से बात करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई गलत हरकत हुई है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एयर इंडिया ने घटना को लेकर बताया कि 9 अप्रैल को दिल्ली से बैंकॉक जा रही फ्लाइट (AI2336) में केबिन क्रू को यात्री की हरकत के बारे में सूचित किया गया। नियमों के अनुसार, मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई और यात्री को चेतावनी दी गई। पीड़ित यात्री को बैंकॉक में शिकायत दर्ज करने के लिए मदद की पेशकश की गई, लेकिन उसने मना कर दिया। एयर इंडिया ने कहा कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत पड़ी तो इसके लिए स्वतंत्र समिति बुलाई जाएगी। एयर इंडिया डीजीसीए द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन करता है।

3 साल पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

यह घटना 3 साल पहले हुए एक समान मामले की यादें ताजा कर देती है, जब 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-102) न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे शंकर मिश्रा ने नशे में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। इस मामले की जानकारी तब सामने आई जब महिला ने घटना के एक महीने बाद एयर इंडिया और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को शिकायत दी थी।

एयरलाइन पर भी लगा था जुर्माना

इस घटना के बाद मामला सुर्खियों में आया और जनवरी 2023 में शंकर मिश्रा को अरेस्ट किया गया। इसके बाद एयर इंडिया पर लापरवाही का आरोप भी लगाया गया था। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया था।

तब कंपनी के सीईओ ने क्या कहा था?

इस घटना के बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों को कंपनी के सीईओ का गुस्सा झेलना पड़ा था। सीईओ ने कर्मचारियों को एक मेल भेजा, जिसमें कहा गया था कि जिस तरीके से मामले को पेश किया गया, वह उससे कहीं बड़ा है। उन्होंने यह भी कहा था कि किसी भी गलत गतिविधि को सही तरीके से निपटना चाहिए। यह मेल तब आया जब डीजीसीए ने एयर इंडिया को चिट्ठी लिखकर मामले पर अपनी नाराजगी जताई थी।

आरोपी का कबूलनामा

घटना के बाद, जब आरोपी से उसकी घिनौनी हरकत के बारे में पूछा गया, तो क्रू ने उसे महिला से माफी मांगने को कहा था। फ्लाइट लैंड होने के बाद, आरोपी ने महिला से माफी मांगी और पुलिस में शिकायत न करने के लिए कहा। वहीं, एयर इंडिया ने 28 दिसंबर को इस मामले में केस दर्ज कराया था। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं