न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायल हमले के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 14 अक्टूबर तक तेल अवीव के लिए सभी उड़ानें रद्द

इजराइल और फिलस्तीन के बीच जारी जंग के बीच एयर इंडिया ने इजराइल से अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए इजराइल के तेल अवीव से एयर इंडिया की उड़ानें 14 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 4:36:27

इजरायल हमले के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 14 अक्टूबर तक तेल अवीव के लिए सभी उड़ानें रद्द

नई दिल्ली। इजराइल और फिलस्तीन के बीच जारी जंग के बीच एयर इंडिया ने इजराइल से अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए इजराइल के तेल अवीव से एयर इंडिया की उड़ानें 14 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी।

इस दौरान जितने भी लोगों ने कंफर्म बुकिंग करवाई थी, उन सभी की हर संभव मदद की जाएगी। एयर इंडिया तेल अवीव के लिए हर हफ्ते 5 फ्लाइटें संचालित करती है। इससे पहले शनिवार को भी नई दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान संख्या एआई 139 और रिटर्न फ्लाइट एआई 140 को रद्द कर दिया गया था।

हमास ने किया था इजराइल पर हमला

शनिवार (7 अक्टूबर) को हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया था। तब से दोनों पक्षों में जंग जारी है। इस जंग में अब तक इजराइल में लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी हैं और करीब 1590 लोग घायल हो हुए हैं। वहीं, गाजा में भी 232 लोगों की मौत और 1790 लोग घायल हुए हैं। गाजा में मौजूद फिलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 256 फिलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें 20 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 1788 फिलस्तीनी घायल भी हुए हैं।

इजराइली सेना की जवाबी कार्रवाई

वहीं, हमास के हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की और कहा कि दुश्मनों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इजराइल की सेना के मुताबिक, हमास के चरमपंथियों ने गाजा पट्टी से लगभग 2 हजार से अधिक रॉकेट दागे। इसके जवाब में सेना ने गाजा शहर के मध्य में स्थित एक टावर को ढेर कर दिया। इजराइल की सेना ने कहा कि हमास ने हवाई और समुद्री सीमा से 7 जगह से घुसपैठ की थी।

गाजा पट्टी पर नियंत्रण हासिल करना चाहती है आईडीएफ

इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि वह गाजा पट्टी को अपने कब्जे में लेना चाहती है। आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने कहा कि हमारा मकसद गाजा पट्टी पर नियंत्रण हासिल करना है। हमारे पास अगले 12 घंटों का टारगेट है। हम पूरे इलाके को काबू करके चरमपंथियों को ढेर करना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग