न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एअर इंडिया में एसी फेल, यात्रियों का गुस्सा फूटा; वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

दिल्ली-पटना एअर इंडिया फ्लाइट में एसी फेल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में लोग पसीने से तरबतर दिखे। गर्मी और बदइंतजामी पर सोशल मीडिया पर उठा बवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 5:54:22

एअर इंडिया में एसी फेल, यात्रियों का गुस्सा फूटा; वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

रविवार को राष्ट्रीय विमानन कंपनी एअर इंडिया को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट में एयर कंडीशनिंग सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया, और यात्रियों को गर्मी में बुरी तरह परेशान होते हुए देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे ना सिर्फ यात्रियों बल्कि आम लोगों में भी गुस्सा देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एअर इंडिया की दिल्ली-पटना फ्लाइट के भीतर यात्रियों को पसीने से तरबतर दिखाया गया है। बताया गया कि विमान का एसी पूरी तरह काम नहीं कर रहा था और ये घटना ऐसे समय पर हुई जब उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है।

यात्री करीब एक घंटे से अधिक समय तक बिना एसी और बिना किसी उचित वेंटिलेशन के विमान के अंदर फंसे रहे। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया गया, जिसमें लोगों की नाराज़गी खुलकर सामने आई।

एक पत्रकार द्वारा साझा किए गए व्यापक रूप से देखे जा रहे वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे परेशान यात्री विमान में बैठे-बैठे बोर्डिंग पास, किताबें और अन्य सामान से खुद को हवा देने की कोशिश कर रहे थे।

वीडियो में एक यात्री ने दावा किया कि "पिछले एक घंटे से एयर कंडीशनिंग काम नहीं कर रहा है, और एअर इंडिया के स्टाफ ने अब तक यात्रियों की कोई मदद नहीं की है। विमान में बुजुर्ग और छोटे बच्चे बेहद असुविधाजनक स्थिति में हैं।"

इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वास्तविक स्थिति कितनी गंभीर रही होगी। लोगों ने सवाल उठाया कि उड़ान से पहले विमान की ठीक तरह से जांच क्यों नहीं की गई? गर्मियों के मौसम में ऐसी लापरवाही, विशेष रूप से बुनियादी सेवाओं को लेकर, न केवल अस्वीकार्य है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी जोखिम भरी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने एअर इंडिया की कड़ी आलोचना की है और कहा कि कंपनी को यात्रियों को विमान में चढ़ने देने से पहले कम से कम बेसिक सेफ्टी और सुविधा जांच करनी चाहिए थी। यात्रियों की इस परेशानी ने आम जनता को भी नाराज़ कर दिया है।

जनरल सर्जन डॉ. बिपिन झा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एअर इंडिया की दिल्ली से पटना जाने वाली फ्लाइट संख्या AI2521 में एयर कंडीशनर काम नहीं कर रहा था और सैकड़ों यात्री इस भीषण गर्मी में 3 घंटे तक विमान में फंसे रहे। मेरे बहनोई, जो एक राजनेता और पूर्व विधायक हैं, इस कारण अस्वस्थ हो गए। क्या आप भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोक सकते हैं?"

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी