न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

91वें स्थापना दिवस पर एयरफोर्स को मिला नया ध्वज, परेड की कमान पहली बार महिला कैप्टन के हाथों में

प्रयागराज में एयरफोर्स अपना 91वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज यानी रविवार को 120 विमानों का एयर शो है। इससे पहले बमरौली एयरपोर्ट में फुल ड्रेस परेड हुई। इससे पहले, एयरफोर्स के नए झंडे का अनावरण किया गया। एयरफोर्स के इतिहास में पहली बार 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर फ्लैग चेंज हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 6:59:33

91वें स्थापना दिवस पर एयरफोर्स को मिला नया ध्वज, परेड की कमान पहली बार महिला कैप्टन के हाथों में

प्रयागराज। प्रयागराज में एयरफोर्स अपना 91वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज यानी रविवार को 120 विमानों का एयर शो है। इससे पहले बमरौली एयरपोर्ट में फुल ड्रेस परेड हुई। 8 हजार फीट की ऊंचाई से वायु सेना के जवानों ने जंप किया। AN-32 विमान से 10 पैराट्रूपर्स ने छलांग लगाते हुए अपना करतब दिखाया। जवानों ने मारुति जिप्सी को 5 मिनट में खोलकर बांधा। आसमान में 3 कमांडो ने हेलिकॉप्टर से लटक कर एयर चीफ मार्शल को सलामी दी।

वायु सेना के नए ध्वज का अनावरण

इससे पहले, एयरफोर्स के नए झंडे का अनावरण किया गया। इसमें एयरफोर्स के एंबलम यानी प्रतीक चिह्न को शामिल किया गया है। एयरफोर्स की स्थापना 1932 में हुई थी। उस समय रॉयल एयर फोर्स का झंडा था। देश की आजादी के बाद 1952 में पहली बार तिरंगे और एयरफोर्स के गोल साइन को शामिल किया गया था। तब से यही फ्लैग वायुसेना की पहचान रही है। एयरफोर्स के इतिहास में पहली बार 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर फ्लैग चेंज हुआ है।

प्रयागराज के संगम में एयरफोर्स का शौर्य देखने के लिए कुंभ जैसी भीड़ उमड़ी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह प्रशासन ने बैरिकेडिंग भी करवाई है। 2025 महाकुंभ के लिए भीड़ नियंत्रण एक तरह से ट्रायल जैसा है।

परेड का जिम्मा महिला कैप्टन के हाथों में

पहली बार महिला ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी भारतीय वायु सेना दिवस की परेड का जिम्मा संभाल रही हैं। ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी कॉम्बैट यूनिट में कमांड अपॉइंटमेंट पाने वाली पहली महिला वायुसेना अधिकारी हैं। उनके पास करीब 2800 घंटे से ज्यादा का फ्लाइंग एक्सपीरिएंस है।

अदम्य साहस और शौर्य का करतब दिखाते हुए दोपहर बाद संगम पर एयर शो शुरू हुआ। जल और थल सेना के विंटेज विमान भी भाग ले रहे हैं। चिनूक, सूर्य किरण जैसे हेलिकॉप्टर अपने हैरतअंगेज करतबों से सभी को आश्चर्यचकित किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स