न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा: युवती से होम स्टे में गैंग रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

ताजनगरी आगरा में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने पांच लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 3:22:41

आगरा: युवती से होम स्टे में गैंग रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

आगरा। ताजनगरी आगरा में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने पांच लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया तो वहीं पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने सभी आरोपियों पर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

डरी सहमी थी महिला

ताजगंज पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात 2 बजे की है. पुलिस को सूचना मिली कि बसई चौकी क्षेत्र में रिच होम स्टे में कोई घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची।

पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित रिच होम स्टे होटल का है। पीड़ित युवती का आरोप है कि वह होटल में रुकी हुई थी और चार युवक व एक महिला ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला। हालांकि अब गैंगरेप के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवती ताजगंज क्षेत्र में ही एक होटल में काम करती थी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और पांचों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

एसीपी सदर अर्चना सिंह बताया कि थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित रिच होम स्टे होटल में एक युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई है। सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पांच अभियुक्तों जिनमें चार पुरुष और एक महिला है, उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

युवती ने पुलिस को बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। उसे युवकों द्वारा जबरन शराब पिलाई गई। होम स्टे संचालक रवि और उसके मित्रों ने गलत काम किया है। महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने युवती से बातचीत की, इसके बाद वह सामान्य हुई।

शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

पूछताछ में पांच युवकों के नाम सामने आए। मौके से एक महिला को भी पकड़ा है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। एसीपी के अनुसार युवती से पूछताछ में ये भी सामने आया है कि उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया था। जिसके जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। शनिवार को भी उसे ब्लैकमेल किया गया और जबरदस्ती शराब पिलाई गई, और फिर नशे की हालात में उसके साथ गलत काम किया है।

बलात्कार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज

सदर की सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अन्य आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल