न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा: फंदे पर एक साथ लटका दम्पति, अधिक वजन होने से टूट गई पत्नी की रस्सी, बच गई जान, पति की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी ने खेत में जाकर पेड़ से रस्सी बांधी और फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन पति की तो फंदे से झूलकर मौत हो गई पर पत्नी बच गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Sep 2022 11:10:16

आगरा: फंदे पर एक साथ लटका दम्पति, अधिक वजन होने से टूट गई पत्नी की रस्सी, बच गई जान, पति की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी ने खेत में जाकर पेड़ से रस्सी बांधी और फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन पति की तो फंदे से झूलकर मौत हो गई पर पत्नी बच गई। दरअसल, वह जिस रस्सी से आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी वह खुदकुशी के समय ही टूट गई। मामला आगरा से करीब 50 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी इलाके के गिलोय गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां 54 साल का किसान मान सिंह उर्फ कलुआ और उसकी 50 वर्षीय पत्नी संता देवी ने अपने घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में पेड़ की डाल से रस्सी बांधी। फिर उसका फंदा बनाकर दोनों आत्महत्या करने की नीयत से झूल गए। पति तो फंदे से लटका रह गया। जबकि, भारी वजन होने के कारण पत्नी के गले में लगी रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई।

बदहवास हालत में वह खेत से घर की तरफ जा ही रही थी कि तभी उसे रास्ते में दो पुलिसकर्मी मिल गए। पुलिसकर्मियों ने संता देवी के गले से रस्सी खोली और एंबुलेंस को फोन कर दिया। महिला ने पुलिस वालों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिसकर्मी फौरन उस पेड़ के पास पहुंचे। उन्होंने फंदे से लटके मान सिंह को पेड़ से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं। उधर, महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

अछनेरा के सीओ राजीव सिरोही के मुताबिक, पति-पत्नी की आपस में बनती नहीं थी। दोनों के चार बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है। घर के अन्य सदस्यों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप