Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जबरदस्त सफलता के बाद जेलर के खिलाफ पहुँचे हाईकोर्ट, एक दृश्य हटाने के आदेश

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। उसने 20 दिन में करीब 322 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 5:59:54

जबरदस्त सफलता के बाद जेलर के खिलाफ पहुँचे हाईकोर्ट, एक दृश्य हटाने के आदेश

नई दिल्ली। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। उसने 20 दिन में करीब 322 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। जहां सभी इसकी सक्सेस का जश्न मना रहे हैं। वहीं, इस फिल्म के एक दृश्य को लेकर मामला इतना गरमाया, आम जनता इसे लेकर हाईकोर्ट पहुँच गई और हाईकोर्ट ने भी इस दृश्य को हटाने का आदेश देते हुए कहा 1 सितम्बर तक इसे फिल्म से हटा दिया जाए। साथ ही यह निर्देश भी दिए हैं कि ओटीटी प्लेटफार्म पर भी इसे इस दृश्य के बिना प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें एक कॉन्टैक्ट किलर है, जिसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर यानी आरसीबी की जर्सी पहनी है। अब जब लोगों ने ये देखा तो उनकी भावनाएं इतनी आहत हुईं कि वो दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए। अब इस पर फैसला आया है।

दरअसल, फिल्म 'जेलर' में RCB की जर्सी को कॉन्टैक्ट किलर ने पहना है। जिसके बाद लोगों ने हाई कोर्ट में शिकायत कर दी। वहां सुनवाई के दौरान मेकर्स को 1 सितंबर तक उस सीन को मूवी से हटाने का आदेश दिया गया है। कोर्ट को बताया गया कि मुकदमा रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दायर किया गया था। इसमें दोनों पक्षों की मुलाकात हुई थी और इसका समाधान निकाला गया था। कोर्ट ने भी मेकर्स को आदेश दिया कि वो ये सुनिश्चित करें कि एक सितंबर तक, ये सीन किसी भी थिएटर में नहीं दिखाया जाएगा।
ओटीटी प्लेटफॉर्म और टेलीवीजन पर बदलाव के साथ इसे दिखाया जाए

वहीं, हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि जब इस फिल्म को कभी ओटीटी प्लेटफॉर्म और टेलीवीजन पर प्रसारित किया जाएगा, तो पूरे बदलाव के साथ इसे दिखाया जाए। उसमें आरसीबी वाला सीन नहीं होना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को फिल्म के उस सीन के बारे में जब ये पता चला कि वह कॉन्टैक्ट किलर उनकी ही जर्सी पहन किसी महिला से अभद्र भाषा में बात कर रहा है तो उन्होंने कोर्ट का दरवाता खटखटाया और ब्रांड की इमेज को खराब करने का आरोप लगाया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका