न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Exit Poll के नतीजे सामने आने के बाद विपक्ष पर गरजे गिरिराज सिंह, अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज खुद को भगतसिंह समझ लिया

कल से टीवी पर न खटाखट दिख रहा है न फटाफट दिख रहा है। ये दोनों पता नहीं कहां हैं। राहुल गांधी कहीं विदेश जाएंगे और तेजस्वी यादव लालू जी के साथ किसी मस्जिद में बैठे रहेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 02 Jun 2024 1:43:14

Exit Poll के नतीजे सामने आने के बाद विपक्ष पर गरजे गिरिराज सिंह, अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज खुद को भगतसिंह समझ लिया

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हुए जिनमें सर्वसम्मति से एक ही बात सामने आई कि भाजपा एक बार फिर से केन्द्र में सत्ता में लौट रही है। इन परिणामों के सामने आने के बाद पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, NDA एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल में NDA गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलते हुई नजर आ रही हैं।

विपक्ष ने एग्जिट पोल के नतीजे एग्जिट पोल के नतीजों को पूरी तरह से नकार दिया है और भाजपा पर हमला बोला है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर पलटवार किया है।

विपक्ष पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, 'देश में पहली बार कोई संत प्रवृति के व्यक्ति प्रधानमंत्री बने हैं। आज नरेंद्र मोदी के प्रति जो आस्था और विश्वास जनता ने व्यक्त किया है, एक नरेंद्र मोदी सब पर भारी हैं। ये लोग लोकतंत्र और चुनाव को मजाक बना दिए थे। कल से टीवी पर न खटाखट दिख रहा है न फटाफट दिख रहा है। ये दोनों पता नहीं कहां हैं। राहुल गांधी कहीं विदेश जाएंगे और तेजस्वी यादव लालू जी के साथ किसी मस्जिद में बैठे रहेंगे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, 'विपक्ष ने जनता के मिजाज को समझने की कोशिश नहीं की। आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जो आस्था और विश्वास देश की जनता ने व्यक्त किया है, यह दर्शाता है कि विपक्ष की साख अब देश में नहीं बची है।"

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज तिहाड़ जेल में सरेंडर करना है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'कसाई के श्राप से कहीं गाय मरी है। ऐसा लग रहा था जैसे ये लोग बहुत बड़े ज्योतिष हैं। आज जेल जा रहे हैं। कह रहे हैं कि राजघाट जाएंगे। मतलब ऐसा लगता है जैसे ये शहीद होने जा रहे हैं। खुद को भगत सिंह समझ लिए हैं। ऐसे लोगों को बिल्कुल समर्थन नहीं देना चाहिए जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए हो।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा