न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युद्ध विराम के बाद कांग्रेस की सरकार से मांग – सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए

भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल प्रभाव से लागू पूर्ण युद्ध विराम के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस घटनाक्रम को बेहद गंभीर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद का विशेष सत्र आयोजित करने की मांग की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 8:26:31

युद्ध विराम के बाद कांग्रेस की सरकार से मांग – सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल प्रभाव से लागू पूर्ण युद्ध विराम के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस घटनाक्रम को बेहद गंभीर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद का विशेष सत्र आयोजित करने की मांग की है।

कांग्रेस के महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "यह असाधारण घटनाक्रम है और इसकी पृष्ठभूमि में कुछ ज़रूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। पहला, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेते हुए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। दूसरा, पहलगाम में हुए आतंकी हमले से लेकर अब तक के घटनाक्रम और आगे की नीति पर विचार-विमर्श के लिए संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जाए।"

इससे पहले शनिवार शाम विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संक्षिप्त प्रेस बयान में बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की सहमति बन गई है और यह शनिवार शाम 5 बजे से लागू हो गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय भारत की शर्तों के तहत लिया गया है। आगामी 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच अगली बैठक प्रस्तावित है।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर जानकारी दी कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई रातभर की गहन बातचीत के बाद दोनों देशों ने तत्काल युद्ध विराम पर सहमति जताई है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, जिसके तहत 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।

इसके प्रतिउत्तर में पाकिस्तान ने भारत की सैन्य ठिकानों और नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए, हालांकि इनमें से अधिकांश हमलों को भारतीय सेना ने समय रहते विफल कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब