न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4115.56 करोड़ के खर्च के बाद वैश्विक पटल पर नए अंदाज व रंग रूप में नजर आएगा अयोध्या धाम

After spending Rs 4115.56 crore, Ayodhya Dham will be seen in a new style and color on the global stage

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 2:08:35

4115.56 करोड़ के खर्च के बाद वैश्विक पटल पर नए अंदाज व रंग रूप में नजर आएगा अयोध्या धाम

अयोध्या। अयोध्या धाम को वैश्विक पटल स्थापित करने की लगातार तैयारी चल रही है। इसी क्रम में अयोध्या के नव्य-भव्य स्वरूप को मूर्त रूप देने के लिए 4115.56 करोड़ रुपये की कुल लागत से 50 मेगा प्रोजेक्ट्स को पूर्ण कर लिया गया है। जिससे भव्य और दिव्य अयोध्या दिखने लगी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसम्बर को अयोध्या की परियोजनाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। कई मेगा प्रोजेक्ट्स तीन फेज में निर्माणाधीन हैं जिसमें से फेज-1 का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि फेज-2 व फेज-3 का कार्य नए वर्ष में जोर पकड़ेगा। फिलहाल, पिछले 5 वर्षों से अयोध्या के सर्वांगीण विकास के प्रति सीएम योगी की प्रतिबद्धता नयाघाट स्थित लता मंगेशकर चौक के तौर पर पहले ही जनता के सामने है, वहीं अयोध्या धाम स्टेशन के फेज-1 की विकास प्रक्रिया समेत कुल 50 मेगा प्रोजेक्ट्स हैं जो बनकर तैयार हैं और अयोध्या में विकास के बदलाव का साक्ष्य दे रही हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकारी अधिकारियों ने बताया कि 1462.97 करोड़ रुपये की लागत से बने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व 241 करोड़ रुपये से अयोध्या धाम स्टेशन फेज-1 का विकास कार्य उन प्रमुख परियोजनाओं में शुमार है, जिनका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

इसके अलावा, सआदतगंज से नयाघाट तक स्पाइन रोड का 844.93 करोड़ रुपए की लागत से राम पथ के तौर पर विकास किया गया है। इसी प्रकार, राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य को 245.64 करोड़, शिरोपरि लाइनों को भूमिगत किए जाने के लिए 167 करोड़, नयाघाट पर लता मंगेशकर चौक के विकास के लिए 75.26 करोड़, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 74.24 करोड़ तथा भक्ति पथ के निर्माण को 68.04 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है।

इन सभी प्रमुख परियोजनाओं के विकास ने अयोध्या में नागरिक व सामुदायिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

सरकारी अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी की मानें तो एनएच-27 से नयाघाट पुराने पुल तक 65.40 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए गए धर्म पथ की हो, 56.03 करोड़ रुपये की लागत से राम की पैड़ी के मुख्य चैनल की रीमॉडलिंग पुनःरीक्षण परियोजना हो या फिर त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 47.86 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों व नालियों का नव-निर्माण हो, अयोध्या में विकास की परियोजनाएं शहर के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में एनएच-27 बाईपास महोबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार राम जन्मभूमि तक 44.98 करोड़ की लागत से फोरलेन मार्ग का निर्माण भी पूर्ण हो गया है।

इसके अलावा, 42.75 करोड़ रुपये की लागत से व्यावसायिक संकुल का निर्माण, गुप्तार घाट से जमथरा घाट तक 39.63 करोड़ रुपये से 1.150 किमी तक तटबंध निर्माण, 37.10 करोड़ रुपये की लागत से गुप्तार घाट के विकास, राम की पैड़ी पर 24.81 करोड़ रुपये की लागत से पंप हाउस का रीकंस्ट्रक्शन, 37.08 करोड़ रुपये की लागत से लक्ष्मण कुंज स्मार्ट वाहन पार्किंग, 14.87 करोड़ रुपये की लागत से सूर्य कुंड में जन सुविधाओं के विकास कार्य पर शहर में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए तमाम सहूलियतों का विकास किया गया है।

स्वर्णखनी कुंड में पर्यटन विकास, म्यूरल आर्ट पेंटिंग कार्य, हनुमान कुंड में पर्यटन विकास, गणेशकुंड पर पर्यटन विकास, यात्री निवास के उच्चीकरण, राम कथा पार्क का विस्तारीकरण, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन, जानकी मंदिर आदि स्थानों पर फसाड लाइट लगाने व मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करोड़ों खर्च कर विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल