Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्कूल खुलने के बाद भी राजधानी दिल्ली में सबसे कम रही बच्चों की कोरोना संक्रमण दर, मिजोरम शीर्ष पर

केंद्र सरकार के एम्पावर्ड ग्रुप-1 की समीक्षा रिपोर्ट जारी हुई हैं जिसमें सबसे बेहतर स्थिति में राजधानी दिल्ली हैं जहां सबसे कम 2.25 फीसदी बच्चे संक्रमित मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Sep 2021 9:29:34

स्कूल खुलने के बाद भी राजधानी दिल्ली में सबसे कम रही बच्चों की कोरोना संक्रमण दर, मिजोरम शीर्ष पर

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेशों में एहतियात बरतते हुए स्कूल खोले गए हैं और यह प्रक्रिया जारी हैं। दरअसल बीते एक सितंबर से राजधानी में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। जबकि आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए अभी तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में कक्षाएं लगने के बाद बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका थी जो कि कम होती दिखाई दे रही हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार के एम्पावर्ड ग्रुप-1 की समीक्षा रिपोर्ट जारी हुई हैं जिसमें सबसे बेहतर स्थिति में राजधानी दिल्ली हैं जहां सबसे कम 2.25 फीसदी बच्चे संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में राजधानी में कोरोना के 400 मरीज उपचाराधीन हैं लेकिन इनमें बच्चे 2.25 फीसदी हैं। मार्च के बाद से कुल सक्रिय मामलों में कोविड संक्रमित बच्चों की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि हुई है लेकिन दिल्ली में यह स्थिति नहीं है।
समीक्षा रिपोर्ट में 18 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति पर चर्चा की गई। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में एक से 10 वर्ष की आयु के बच्चों की हिस्सेदारी इस साल मार्च में 2.80 से बढ़कर अगस्त माह तक 7.04 फीसदी तक पहुंच गई है। यानी राष्ट्रीय स्तर पर हर 100 सक्रिय मामलों में से लगभग सात बच्चे हैं लेकिन दिल्ली में यह थिति सबसे अलग है।

रिपोर्ट के अनुसार 18 राज्यों में मिजोरम एक मात्र ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा 16.48 फीसदी बच्चों में संक्रमण देखने को मिल रहा है। जबकि दिल्ली में सबसे कम 2.25 फीसदी बच्चे मिले हैं। इनके अलावा मेघालय (9.35), मणिपुर (8.74), केरल (8.62), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (8.2), सिक्किम (8.02), दादरा और नगर हवेली (7.69) और अरुणाचल प्रदेश में 7.38 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई है। दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा

कोरोना का दौर जारी हैं जहां चिंता बढ़ते हुए संक्रमितो के आंकड़े में इजाफा देखने को मिल रहा हैं। बीते दिन बुधवार के आंकड़ों की बात करें तो 74,199 सैंपल की जांच में 0.08 फीसदी के साथ 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीन दिन बाद एक बार फिर दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़े हैं। इससे पहले यह संख्या बीते 11 सितंबर को भी दर्ज की गई थी। वहीं इस दौरान 53 मरीजों को स्वस्थ घोषित किए गए। राजधानी में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 404 हो चुके हैं जिनमें से 95 मरीजों का उनके घरों में उपचार चल रहा है। विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में किसी भी मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका