न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor के बाद घबराए पाकिस्तानी, गूगल पर खोज रहे— सिंदूर होता क्या है? भारत ने की अन्य आतंकी ठिकानों की पहचान

पाकिस्तानी लोग अब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सिंदूर होता क्या है? गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, Operation Sindoor, Sindoor Attack, Sindoor Kya Hai और India Sindoor Operation जैसे कीवर्ड पाकिस्तान में अचानक ट्रेंड करने लगे हैं। इसके अलावा लोग Sindoor Meaning in Urdu और Sindoor Significance जैसे शब्द भी खोज रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 May 2025 10:17:41

Operation Sindoor के बाद घबराए पाकिस्तानी, गूगल पर खोज रहे— सिंदूर होता क्या है? भारत ने की अन्य आतंकी ठिकानों की पहचान

नई दिल्ली। 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज अब सिर्फ भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी सुनाई दे रही है—और वह भी दहशत के साथ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में की गई सटीक एयर स्ट्राइक के बाद, पाकिस्तान के आम नागरिकों में बेचैनी और डर का माहौल बन गया है। भारतीय सेनाओं द्वारा बीती रात किए गए हमले के बाद पाकिस्तान में Google पर कुछ बेहद चौंकाने वाले सर्च ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं।

पाकिस्तानी लोग अब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर 'सिंदूर' होता क्या है? गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, "Operation Sindoor", "Sindoor Attack", "Sindoor Kya Hai" और "India Sindoor Operation" जैसे कीवर्ड पाकिस्तान में अचानक ट्रेंड करने लगे हैं। इसके अलावा लोग “Sindoor Meaning in Urdu” और “Sindoor Significance” जैसे शब्द भी खोज रहे हैं।

यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि एक सांस्कृतिक प्रतीक के माध्यम से पाकिस्तान को दिया गया मनोवैज्ञानिक संदेश भी था। 'सिंदूर', जो भारत में सुहाग और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, अब पाकिस्तानियों के लिए डर और भ्रम का विषय बन चुका है।

सिर्फ 'सिंदूर' ही नहीं, पाकिस्तानी लोग भारत, भारतीय सेना और हमले की लोकेशन—जैसे बहावलपुर और मुरिदके—के बारे में भी जानकारी लेने में जुटे हैं। “India Attack on Pakistan Today”, “Bahawalpur Air Strike”, और “Most Powerful Army in the World” जैसे कीवर्ड पाकिस्तान में टॉप ट्रेंड्स में हैं। इसके साथ ही "Indian Army vs Pakistan Army", "India Next Attack" जैसे संभावित कीवर्ड भी लगातार बढ़ रहे हैं।

भारत की यह कार्रवाई सिर्फ सीमा पार आतंकी ठिकानों को खत्म करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह साइकोलॉजिकल वारफेयर का भी हिस्सा बन गई है। अब पाकिस्तान में लोग सिर्फ हमले से नहीं, बल्कि 'सिंदूर' जैसे शब्द से भी घबरा रहे हैं।

अन्य ठिकानों की पहचान

पाकिस्तान में स्ट्राइक करने के बाद भारत ने एक बड़ा स्टेटमेंट दिया है जो पाकिस्तान के लिए चेतावनी है। भारत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई गड़बड़ी की तो भारत उस पर फिर से हमला करेगा। भारत ने पाकिस्तान के कुछ अन्य आतंकी ठिकानों की पहचान कर ली है।

आज तड़के भारतीय सेना ने एक अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। यह निर्णायक कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। उस हमले के बाद पूरे देश में एक ही सवाल गूंज रहा था—आखिर कब भारत जवाब देगा? और अब भारत ने अपना जवाब "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत दे दिया है।

यह हमला सिर्फ एक जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट चेतावनी भी है। भारत ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि पाकिस्तान ने फिर से आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश की, तो भारत दोबारा इसी तरह की और भी सख्त कार्रवाई करेगा। भारत ने कुछ अन्य आतंकी अड्डों की पहचान भी कर ली है, जिन्हें भविष्य में निशाना बनाया जा सकता है।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस मिसाइल हमले में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन ठिकानों को ध्वस्त किया गया है, वे आतंकियों के प्रशिक्षण और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने के केंद्र थे। भारत ने यह भी सुनिश्चित किया कि सिर्फ आतंकी ढांचे को ही निशाना बनाया जाए, किसी भी आम नागरिक या पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को नहीं।

इस हमले के बाद भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूएई और सऊदी अरब सहित प्रमुख देशों को सूचित कर अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी सुनिश्चित किया है। यह न सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई थी, बल्कि भारत की ओर से दुनिया को यह संदेश भी कि वह अपनी जनता की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती