न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागपुर : कर्ज में डूबे सट्टेबाज ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार खुद को लगाई फांसी

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां क्रिकेट सट्टेबाजी एक युवक और उसके परिवार के लिए जानलेवा बन गई। यहां एक सट्टेबाज कर्ज में इतना डूब गया कि उसने चाकू से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को मौत के घात उतारा और उसके बाद खुद को फांसी लगा ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 10:39:05

नागपुर : कर्ज में डूबे सट्टेबाज ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार खुद को लगाई फांसी

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां क्रिकेट सट्टेबाजी एक युवक और उसके परिवार के लिए जानलेवा बन गई। यहां एक सट्टेबाज कर्ज में इतना डूब गया कि उसने चाकू से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को मौत के घात उतारा और उसके बाद खुद को फांसी लगा ली। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे जरीपटक के दयानंद पार्क इलाके में हुई है। मंगलवार शाम को मदन का दोस्त उससे मिलने आया। दरवाजा खटखटाने के बाद किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने पहले पड़ोसियों को और फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच में सामने आया है कि कुछ दिनों पहले मदन को सट्टे में 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसी के बाद से वह मानसिक दबाव में था। वह चिंतित था कि अगर उसने पैसे नहीं चुकाए तो उसका और उसके परिवार का क्या होगा। कुछ दिन पहले यह भी जानकारी सामने आई थी कि मदन ने अपने भाई से भी कुछ पैसे लिए हैं।

मदन अग्रवाल (40) नाम के एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी किरण अग्रवाल (33), बेटे वृषभ (10) और बेटी टिया (5) को मौत के घाट उतारा और फिर फांसी पर लटक गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मदन ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, इसी वजह से उनका परिवार से ज्यादा संपर्क नहीं था। मदन को क्रिकेट सट्टे की लत थी। जुए में पैसे गंवाने के बाद वह तीन दिनों से तनाव में था। मदन ने पास की एक दुकान से सोमवार को चाकू खरीदा था।

घटना स्थल पर पहुंचे नागपुर के कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि मदन अग्रवाल शांतिनगर में रहते थे। दयानंद पार्क इलाके में उनकी चीनी की दुकान थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया और जब वह नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। टीम जैसे ही अंदर दाखिल हुई बिस्तर पर पत्नी और उसके दोनों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे और पंखे से मदन का शव लटका हुआ था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बेटे और बेटी के पेट में कई बार चाकू से प्रहार किया था। इसके बाद उसने पत्नी का गला काटा और उसे मौत के घाट उतारा। तीनों की मौत की पुष्टि होने के बाद ही आरोपी ने फांसी लगाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास