Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Russia-Ukraine War: Google, Apple के बाद Samsung ने दिया रूस को तगड़ा झटका, बंद की अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई

सैमसंग के PR ईमेल में ये भी बताया गया है कि वो स्थिति को लगातार मॉनिटर करेंगे और इसके बाद बाद ही वो अपना अगला कदम उठाएंगे। सैमसंग केवल स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे चिप, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के सप्लाई को भी बंद कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Mar 2022 10:15:22

Russia-Ukraine War: Google, Apple के बाद Samsung ने दिया रूस को तगड़ा झटका, बंद की अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध आज 10वें दिन में प्रवेश कर चुका है। रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहाइशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। इस बीच सैमसंग ने रूस में अपने प्रोडक्ट्स की एंट्री बंद कर दी है। सैमसंग के PR ईमेल में ये भी बताया गया है कि वो स्थिति को लगातार मॉनिटर करेंगे और इसके बाद बाद ही वो अपना अगला कदम उठाएंगे। सैमसंग केवल स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे चिप, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के सप्लाई को भी बंद कर रहा है।
इसको लेकर Bloomberg ने एक रिपोर्ट किया है। सैमसंग के इस कदम से से रूस को तगड़ा झटका लगा है। अब रूस में सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स वेंडर का प्रोडक्ट नहीं मिलेगा। इसके अलावा मानवता के लिए Samsung डोनेशन की भी अपील कर रहा है। कंपनी ने कहा है कि जो भी इस वॉर से प्रभावित हुए हैं वो उनके साथ है। उनकी प्राथमिकता उनके सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा है। कंपनी ने आगे बताया है कि वो मानवता की सहायता के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वो 6 मिलियन डॉलर की सहायता कर रहे हैं। Samsung का ये कदम नया नहीं है। इससे पहले भी कई टेक कंपनियों ने अपनी सर्विस को रूस में बंद किया है। Apple ने भी कुछ समय पहले घोषणा की थी वो अपनी सेल को रूस में बंद कर रहा है। इसके अलावा कई सर्विस को भी उसने बंद करने का ऐलान किया था। गूगल ने अपनी कई सर्विस रूस में बंद कर दी है। कंपनी ने कई रूसी मीडिया वाले ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल ने यूट्यूब पर रूसी मीडिया से जुड़े चैनल्स को भी ब्लॉक कर दिया है।

इसके अलावा बिजनेस सॉफ्टवेयर जायंट Oracle Corp (ORCL।N) ने भी अपने सभी ऑपरेशन को रूस में बंद कर दिए है. इतना ही नहीं Oracle की प्रतिद्वंदी कंपनी SAP ने भी अपनी सेल्स को रूस में बंद करने की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका