न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी विमान नहीं आता तो शायद हम मर जाते..., अफगान पत्रकार ने बयां की काबुल से निकलने की पूरी कहानी

एक अफगान पत्रकार रमीन रहमान (27) ने काबुल से निकलने की अपनी पूरी कहानी बयां की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 10:33:03

अमेरिकी विमान नहीं आता तो शायद हम मर जाते..., अफगान पत्रकार ने बयां की काबुल से निकलने की पूरी कहानी

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हर तरफ अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। काबुल एयरपोर्ट पर हजारों लोग, घबराए और मदद की गुहार लगा रहे है। तालिबान के खौफ के चलते कर कोई अफगानिस्तान छोड़ कर जाना चाहता है। इस बीच एक अफगान पत्रकार रमीन रहमान (27) ने काबुल से निकलने की अपनी पूरी कहानी बयां की है।

अफगानी पत्रकार की कहानी, उसी की जुबानी

हम काबुल हवाई अड्डे पर थे। हजारों लोग जमा हो गए थे। सभी दहशत में थे। वे तालिबान के आगमन से भयभीत थे। एयरपोर्ट पर पहले से विमान मौजूद थे, लेकिन उन्हें उड़ाने के लिए कोई पायलट उपलब्ध नहीं था। सिर्फ अफगानिस्तान का एक प्राइवट जेट उड़ान भरने के लिए तैयार था। इसकी खबर लगते ही इसमें बड़ी संख्या में लोग कूद पड़े।

उस विमान में एक हजार से ज्यादा लोग सवार थे। लोग प्लेन के अंदर घुसे जा रहे थे और सीढ़ी से भी लटक भी रहे थे। विमान में भीड़भाड़ थी। इसमें कुछ राजनेता भी थे। उनके निजी गार्ड नागरिकों को सीढ़ियों से खदेड़ रहे थे, ताकि विमान उड़ान भर सके।

'यह अमेरिकी धरती है और तालिबान यहां नहीं आएंगे'

मेरे आस-पास के सभी लोग डरे हुए थे। सभी सलामती की दुआ कर रहे थे। किसी को नहीं पता था कि क्या करना है। मैंने जर्मनी में मौजूद अपने दोस्त से बात की। उसने कहा कि जर्मन अगले दिन तक रेसक्यू ऑपरेशन नहीं चलाएगा। यह सुनने के बाद, मैं टूटा हुआ और निराश महसूस करने लगा। हमें हवाई अड्डे के पहले गेट के बाहर गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। इस बीच, मैंने अमेरिकी सैनिकों को देखा।

सैनिकों में से एक ने विदेशियों के एक समूह से कहा, 'यह अमेरिकी धरती है और तालिबान यहां नहीं आएंगे...' मैं भी भीड़ के साथ भागने लगा। गोलियों की आवाजे लगातार सुनाई दे रही थी। अगले कुछ पलों में मुझे लगा जैसे समय रुक गया हो। मैंने केवल अमेरिकियों को यह कहते हुए सुना 'चलो चलें...'

मैंने देखा कि लोगों की भीड़ एक विमान पर चढ़ रही है। मैंने उनका पीछा किया। इस समय मैं बस इतना ही कर सकता था। मुझे विमान में ले जाया गया। विमान में सैकड़ों लोग सवार थे। बैठने के लिए जगह नहीं थी। सब खड़े थे। लोग एक दूसरे को और अपने बच्चों को पकड़ रहे थे। विमान में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। उस विमान में 1000 से ज्यादा लोग सवार थे। न हवा थी..., न जगह..., न कुछ भी... एक सेंटीमीटर भी जगह नहीं बची थी।

विमान नहीं आता तो शायद हम मर जाते

जब विमान ने उड़ान भरी, तो सब खुश हो गए मैं भी खुश हो गया। हर कोई ताली बजा रहा था। लोग जयकार कर रहे थे, क्योंकि हम अभी युद्ध के मैदान से उड़ रहे थे। यह मेरे जीवन के सबसे खुशी के पलों में से एक था। उड़ान भरने वाले अमेरिकी पायलट के लिए सराहना की भावना थी। पत्रकार ने कहा कि अगर विमान नहीं आता तो हम शायद मर जाते। हम बहुत खुश थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती