न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्बरता की तस्वीर! पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन कवर करने पर दो पत्रकारों को तालिबान लड़ाकों ने बेरहमी से पीटा

तालिबान (Taliban) ने सत्ता में वापसी के बाद अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल, काबुल (Kabul) की सड़कों पर मंगलवार को महिलाओं के एक बड़े समूह ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ नारेबाजी की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 7:25:09

बर्बरता की तस्वीर! पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन कवर करने पर दो पत्रकारों को तालिबान लड़ाकों ने बेरहमी से पीटा

तालिबान (Taliban) ने सत्ता में वापसी के बाद अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल, काबुल (Kabul) की सड़कों पर मंगलवार को महिलाओं के एक बड़े समूह ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान तालिबान ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की और पाकिस्तानी विरोधी प्रदर्शन कर रहे कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया। इस बीच अब कुछ तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें काबुल प्रदर्शन कवर करने वाले दो पत्रकारों के शरीर पर चोट के निशान हैं। तालिबान ने इन दोनों की पिटाई की है।

अमेरिकी पत्रकार मार्कस याम ने एक ट्वीट के जरिए दोनों पत्रकारों की तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें पत्रकारों के शरीर पर खून जमा हुआ देखा जा सकता है। याम ने ट्वीट कर कहा, 'दुखदायी, अफगान पत्रकार नेमत नकदी (Nemat Naqdi) और तकी दरयाबी (Taqi Daryabi) को काबुल में एक रैली पर रिपोर्टिंग के दौरान तालिबान ने गिरफ्तार किया। ये तस्वीर तालिबान की हिरासत में पत्रकारों को दी गई यातना और उनके साथ हुई पिटाई के जरिए लगी चोटों को दिखाती है।'

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने बताया कि तालिबान ने उसके कैमरापर्सन वाहिद अहमदी को हिरासत में लिया और उसका कैमरा जब्त कर लिया। इसने बताया कि लड़ाकों द्वारा कई पत्रकारों को प्रदर्शन को कवर करने से रोका गया।

हिजाब पहने हुए महिलाओं समेत सैकड़ों अफगान प्रदर्शनकारी मंगलवार को काबुल की सड़कों पर उतरे। इस दौरान इन प्रदर्शनकारियों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और पंजशीर प्रांत में तालिबान की मदद के लिए पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के लिए उसकी निंदा की। पिछले महीने तालिबान के कब्जे के बाद काबुल की सड़कों पर हुआ ये सबसे बड़ा प्रदर्शन रहा है।

विरोध प्रदर्शन से तिलमिलाया तालिबान

उधर, लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन से तालिबान तिलमिला गया है। ऐसे में तालिबान ने प्रदर्शनकारियों के लिए नई शर्तों का ऐलान किया है। तालिबान ने कहा है कि अब लोगों को किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन करना है तो पहले न्‍याय मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को विरोध प्रदर्शन करने का उद्देश्‍य, नारे, स्‍थान, समय और विरोध से जुड़ी पूरी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करनी होगी। आदेश में साफ तौर पर बताया गया है कि इन शर्तों का उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही तालिबान की नई सरकार ने फरमान जारी किया है कि किसी भी प्रदर्शन से 24 घंटे पहले प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा अंगों को प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी देनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!