न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कनपटी के पीछे अपनी ही रिवाल्वर से गोली मार वकील ने की आत्महत्या, लॉकडाउन में नहीं चल रहा था काम

करनाल में मंगलवार सुबह तब सनसनी फैल गई जब सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में वरिष्ठ वकील विजय चोपड़ा ने अपने चेंबर 268 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 6:41:12

हरियाणा : कनपटी के पीछे अपनी ही रिवाल्वर से गोली मार वकील ने की आत्महत्या, लॉकडाउन में नहीं चल रहा था काम

प्रदेश के करनाल में मंगलवार सुबह तब सनसनी फैल गई जब सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में वरिष्ठ वकील विजय चोपड़ा ने अपने चेंबर 268 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजन और सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने अपनी कनपटी के पीछे अपनी ही रिवाल्वर से गोली मारी है। एफएसएल टीम ने मौके से रिवाल्वर व गोली का खोल भी बरामद कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सुसाइड का मामला नजर आ रहा है लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से जो शिकायत मिलेगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों का कहना है कि वकील चोपड़ा लॉकडाउन में काम सही न चलने की वजह से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और उनकी दवा चल रही थी।

इस घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन ने अपने वर्क को सस्पेंड रखा। मृतक विजय चोपड़ा नहरी एवं सिचाई विभाग करनाल के एक्सईएन राजेश चोपड़ा के छोटे भाई थे। इनके पिता केहर सिंह चोपड़ा योग समिति से जुड़े हुए हैं। करीब 25 साल से वह वकालत कर रहे थे और वह बैंकिंग के केस लड़ते थे।

मृतक के बड़े भाई राजेश चोपड़ा ने बताया कि उनके भाई वकील विजय चोपड़ा सेक्टर-13 में अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे वह हर रोज की तरह सैर करने के लिए सेक्टर-12 में स्कूटी पर गए थे। साढ़े सात बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनके बेटे उन्हें देखने के लिए सेक्टर-12 चले गए, क्योंकि उनका मोबाइल भी घर ही था। जब वह पार्क में नहीं मिले तो वह चेंबर की तरफ गए तो देखा कि वहां विजय चोपड़ा मृत अवस्था में पड़े थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?