न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US बाजार से आई बुरी खबर, Adani Enterprises के शेयर में हुई 35% की गिरावट

भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 10 दिनों में उनकी नेटवर्थ से 52 अरब डॉलर की बड़ी रकम साफ हो गई और दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वे पहले 2 से 4 और फिर चार से 7 और अब 21वें नबंर पर खिसक गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Feb 2023 11:52:19

US बाजार से आई बुरी खबर, Adani Enterprises के शेयर में हुई 35% की गिरावट

भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 10 दिनों में उनकी नेटवर्थ से 52 अरब डॉलर की बड़ी रकम साफ हो गई और दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वे पहले 2 से 4 और फिर चार से 7 और अब 21वें नबंर पर खिसक गए हैं। विपक्ष अडाणी ग्रुप पर लग रहे आरोपों की जांच की मांग पर अड़ गया है। संसद में शुक्रवार को भी हंगामा हुआ। लोकसभा 2 बजे और राज्यसभा 2:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) या सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में कमेटी बनाने की मांग कर रहा है। इस बीच अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज सुबह 35% की गिरावट दर्ज की गई। एक शेयर की कीमत 1000 रुपए के करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट आने से पहले एक शेयर का भाव 3500 रुपए के करीब था। इस तरह कंपनी का शेयर 9 दिन में 70% गिरा गया है। अडानी के शेयरों में लगातार चल रही गिरावट के बीच अब अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के डाउ जोंस सस्टेनिबिलिटी इंडेक्स से अडानी एंटरप्राइजेज को बाहर करने की तैयारी हो गई है। डाउ जोंस सस्टेनिबिलिटी इंडेक्स से Adani Enterprises को बाहर करने का फैसला कंपनी के शेयरों में लगातार आ रही भारी गिरावट के चलते लिया गया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को लेकर स्टॉक हेरफेर-अकाउंटिंग फ्रॉड समेत कई तरह के दावे किए गए हैं। इन तमाम आरोपों को लेकर इंडेक्स ने मीडिया स्टेकहोल्डर एनालिसिस के बाद कार्रवाई करते हुए अडानी की कंपनी को हटाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी को इसे डाउ जोंस से हटा दिया जाएगा।

बता दें रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को पब्लिश होने के बाद गौतम अडानी की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में सुनामी देखने को मिल रही है। रोजाना के हिसाब से अडानी के स्टॉक्स गिर रहे हैं और इसके चलते उनकी संपत्ति लगातार घटती जा रही है। इस साल 2023 में अब तक उन्हें 59.2 अरब डॉलर का घाटा झेलना पड़ा है और इसमें से 52 अरब डॉलर महज बीते 10 दिनों में साफ हो गए।

Dow Jones Index के अडानी एंटरप्राइजेज को बाहर निकालने के फैसले की खबर का सीधा असर कंपनी के शेयरों पर दिखाई दिया है। शेयर बाजार में दिन का कारोबार शुरू होते ही इनमें जोरदार गिरावट आई और ये 35% तक टूट गए। खबर लिखे जाने तक Adani Enterprises Ltd के स्टॉक्स 35% या 547.80 टूटकर 1,017.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा Adani Power में शुक्रवार को भी लोअर सर्किट लगा है और ये 5% फिसलकर 191.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। Adani Total Gas में भी लोअर सर्टिक आज फिर लगा है और 1622.35 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

अडाणी के 3 शेयरों पर NSE ने बढ़ाई निगरानी

NSE ने अडाणी ग्रुप के 3 शेयरों (अडानी पोर्ट, अडानी एंटरप्राइसेज, और अबुंजा सीमेंट) को शॉर्ट टर्म के लिए एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) लिस्ट में शामिल कर लिया है। ASM निगरानी का एक तरीका है, जिसके जरिए मार्केट के रेगुलेटर सेबी और मार्केट एक्सचेंज BSE, NSE इस पर नजर रखते हैं। इसका लक्ष्य निवेशकों के हितों की रक्षा करना होता है। किसी शेयर में उतार-चढ़ाव होने पर उसे NSE में डाला जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन