न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुबई की हर यात्रा पर 12 लाख रुपये कमाती थीं एक्ट्रेस रान्या राव, आखिर 14 किलो सोने का मालिक कौन?

रान्या आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वह लगातार इंटरनेशनल ट्रिप्स की वजह से जांच एजेंसियों के रडार पर थीं। बीते कुछ महीनों में उन्होंने करीब 30 बार दुबई की यात्रा की और हर ट्रिप में 12-13 लाख रुपये कमाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 8:57:13

दुबई की हर यात्रा पर 12 लाख रुपये कमाती थीं एक्ट्रेस रान्या राव, आखिर 14 किलो सोने का मालिक कौन?

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14.8 किलो सोने के साथ पकड़ी गईं रान्या फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

रान्या राव सोने की छड़ें अपनी बेल्ट और मोडीफाइड जैकेट में छिपाकर दुबई से भारत लौटी थीं। लेकिन DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने सोमवार रात उन्हें पकड़ लिया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कौन हैं रान्या राव?

रान्या आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वह लगातार इंटरनेशनल ट्रिप्स की वजह से जांच एजेंसियों के रडार पर थीं। बीते कुछ महीनों में उन्होंने करीब 30 बार दुबई की यात्रा की और हर ट्रिप में 12-13 लाख रुपये कमाए। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है – आखिर यह 14 किलो सोना किसका है?

कैसे करती थीं तस्करी?

जांच में सामने आया है कि रान्या हर बार एक विशेष मोडीफाइड जैकेट और बेल्ट का इस्तेमाल करके सोना छिपाती थीं। यही तरीका अपनाकर वह कई बार बड़ी मात्रा में सोना भारत लाने में सफल रही थीं। हालांकि, इस बार DRI की सतर्कता के चलते उनकी योजना नाकाम हो गई और वह गिरफ्तार हो गईं।

DGP रामचंद्र राव की बेटी हैं रान्या राव

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने खुद को डीजीपी (कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन) रामचंद्र राव की बेटी बताया। हालांकि, पूर्व खुफिया सूचना के आधार पर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें 12.56 करोड़ रुपये के सोने, कुछ ज्वेलरी और कैश समेत कुल 17.29 करोड़ रुपये के सामान बरामद किए गए।

क्या बोले रान्या के पिता रामचंद्र राव?

इस मामले में रामचंद्र राव ने कहा, "मुझे इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली, और मैं स्तब्ध रह गया। मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था। एक पिता के तौर पर मैं सदमे में हूं। वह हमारे साथ नहीं रहती, बल्कि अपने पति के साथ अलग रह रही है। कानून अपना काम करेगा, और मेरे करियर पर कोई दाग नहीं है। मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहता।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं