न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टिकट नहीं मिलने से भाजपा से नाराज हुआ यह अभिनेता, छोड़े 60 व्हॉट्सअप ग्रुप

रुद्रनील भाजपा के सदस्य हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की जो 5वीं सूची जारी की थी, उसमें भी रुद्रनील का नाम नहीं था, जिसके बाद से ही उन्होंने यह कदम उठाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 12:33:56

टिकट नहीं मिलने से भाजपा से नाराज हुआ यह अभिनेता, छोड़े 60 व्हॉट्सअप ग्रुप

कोलकाता। बंगाल सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता रुद्रनील घोष को लेकर कहा जा रहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी से खासे नाराज हैं। इसके चलते उन्होंने भाजपा के 60 व्हॉट्सअप ग्रुप को छोड़ दिया है। गौरतलब है कि रुद्रनील भाजपा के सदस्य हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की जो 5वीं सूची जारी की थी, उसमें भी रुद्रनील का नाम नहीं था, जिसके बाद से ही उन्होंने यह कदम उठाया है। भाजपा ने कंगना रनौत से लेकर अरुण गोविल तक को टिकट दिया है। ऐसे में रुद्रनील घोष जो पहले से भाजपा में हैं, उन्हें टिकट नहीं मिला है। अब अभिनेता ने पार्टी के कई व्हॉट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। टिकट न मिलना इसकी वजह बताई जा रही है।

PTI के अनुसार टिकट न मिलने के बाद से ही रुद्रनील खासा गुस्से में नजर आ रहे थे। पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के एक दिन बाद उन्होंने भाजपा के 60 व्हॉट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया है। उनका कहना है कि पार्टी को छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है, पर मुझे अभी तक यह पता साफ नहीं है कि एक उम्मीदवार के रूप में किसी भी पार्टी में अपनी जगह बनाने के लिए क्या मानदंड की आवश्यकता होती है।

PTI के साथ अपनी बातचीत में उन्होंने आगे कहा, "जहां तक TMC से लड़ने की बात है, तो मैंने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिना पीछे हटे चुनौती का डटकर सामना किया था। वैसे, भाजपा ने अभी तक झारग्राम, बिरभूम, डायमंड हार्बर और आसनसोल जैसी (लोकसभा) सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है देखते हैं आगे क्या होता है"।

ज्ञातव्य है कि रुद्रनील घोष ने 2021 के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में भबनीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, पर वहां से वह हार गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत