न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप, ट्रम्प को करना पड़ा सरेंडर, अमेरिका के पहले राष्ट्रपति कैदियों की तरह मगशॉट लिया

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह फुल्टन काउंटी पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और फुल्टन काउंटी जेल ले गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 10:12:36

राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप, ट्रम्प को करना पड़ा सरेंडर, अमेरिका के पहले राष्ट्रपति कैदियों की तरह मगशॉट लिया

एटलांटा। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह फुल्टन काउंटी पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और फुल्टन काउंटी जेल ले गई। उन्हें पुलिस रिकॉर्ड में कैदी नंबर P01135809 के रूप में दर्ज किया गया। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने अवैध रूप से जॉर्जिया में 2020 के चुनाव को पलटने की योजना बनाई थी। इसी मामले में उन्होंने सरेंडर किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक जेल के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे। यहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया। ज्ञातव्य है कि ट्रंप पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

ट्रम्प की आरोपी की तरह खींची गई तस्वीर

20 मिनट बाद वो जेल से बाहर आ गए। इसी के साथ ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनका कैदियों की तरह मगशॉट लिया गया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने रिहाई के पहले शर्तों के साथ 2 लाख डॉलर का बॉन्ड भरा।

जेल से बाहर आने के बाद ट्रम्प ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।' ट्रम्प पर जॉर्जिया में राष्ट्रपति चुनाव नतीजों को पलटने के लिए धोखाधड़ी, धमकी देने और जालसाजी के आरोप हैं। उनके अलावा इस मामले में 18 और लोगों को आरोपी ठहराया गया है।

ट्रम्प पर 5 महीने में 4 क्रिमिनल केस दर्ज

कोर्ट ने ट्रम्प को 25 अगस्त तक सरेंडर करने का समय दिया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर 5 महीने में चार क्रिमिनल केस दर्ज हुए हैं। उनके साथ न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रुडॉल्फ गिउलियानी के ऊपर भी केस दर्ज किया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, चार्जशीट में कहा गया है कि ट्रम्प और उनके साथियों ने जानबूझकर चुनाव के नतीजों को अपने पक्ष में करवाने की कोशिश की।

ट्विटर पर ट्रम्प की 2 साल बाद वापसी, शेयर किया मगशॉट

एटलांटा में मगशॉट और दूसरी प्रोसीडिंग्स पूरी होने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर (X) पर पोस्ट किया। यहां उन्होंने अपना मगशॉट शेयर करते हुए लिखा- इलेक्शन इंटरफेरेंस, नेवर सरेंडर। ट्रम्प ने 2021 के बाद अब पहली बार ट्विटर पर कोई पोस्ट किया है। ट्रम्प के इस पोस्ट पर ट्विटर के CEO एलन मस्क ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने इसे नेक्स्ट लेवल बताया।

ट्रंप सहित बाकी आरोपियों के मगशॉट फुल्टन काउंटी जेल की तरफ से जारी किए गए।

पुलिस रिकॉर्ड में ट्रम्प के फिंगरप्रिंट्स

NYT के मुताबिक, ट्रम्प को एक कमरे में ले जाकर उनके फिंगरप्रिंट्स भी लिए गए। ये डॉक्यूमेंट्स कोर्ट और पुलिस रिकॉर्ड्स का हिस्सा बनेंगे। ट्रम्प के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने भी सरेंडर किया। 15 अगस्त को एटलांटा की कोर्ट ने चार्जशीट जमा की थी। चार्जशीट में शामिल 41 में से 13 चार्ज में ट्रम्प का नाम शामिल है।

ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ रहे मीडोज ने भी किया सरेंडर

इससे पहले गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रहे मार्क मीडोज ने भी जॉर्जिया जेल के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। इन पर भी चुनाव में धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप है। वहीं वाशिंगटन की एक संघीय अदालत ने भी ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की कोशिश के दूसरे मामले में भी आरोपी माना था। इस मामले में भी वह कोर्ट में पेश हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स