न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद : पुलिस के हथ्ते चढ़े ऑनलाइन गेम के नाम पर 500 लोगों को ठगने वाले गिरोह का सरगना

पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी हैं जहां उनके हथ्ते मोबाइल टावर, ऑनलाइन गेम और सट्टे के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों चढ़े हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 3:39:14

गाजियाबाद : पुलिस के हथ्ते चढ़े ऑनलाइन गेम के नाम पर 500 लोगों को ठगने वाले गिरोह का सरगना

पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी हैं जहां उनके हथ्ते मोबाइल टावर, ऑनलाइन गेम और सट्टे के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों चढ़े हैं। यह कामयाबी साइबर सेल को मिली हैं। इस गिरोह के चार आरोपी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरोह अब तक करीब पांच सौ लोगों से सवा करोड़ की ठगी कर चुका है। पुलिस का कहना है कि सरगना नितिन गुप्ता को पता था कि किसी न किसी जिले की पुलिस उसे तलाश रही होगी। इसके लिए वह घर-बार छोड़कर पांच महीने से विजयनगर इलाके के एक होटल में रह रहा था। उसका साथी आदित्य भी उसके साथ होटल में रुका था। होटल के कमरे से ही नितिन ठग गैंग चला रहा था। सीओ का कहना है कि अभी गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है। पीड़ितों की संख्या और ठगी की रकम बढ़ सकती है।

साइबर सेल के नोडल अधिकारी व इंदिरापुरम सीओ अभय कुमार मिश्र ने बताया कि क्रासिंग रिपब्लिक से करावल नगर भजनपुरा दिल्ली निवासी नितिन गुप्ता और विष्णुपुरी सासनी हाथरस निवासी अनुराग चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। ग्रेजुएट नितिन गुप्ता गिरोह का सरगना है, जबकि अनुराग बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। सीओ ने बताया कि शिकार को फंसाने के लिए आरोपी एक ही सीरीज के मोबाइल नंबरों से कई व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें टावर लगवाने के मेसेज डालते थे। टावर लगवाने के इच्छुक लोगों को 60 से 80 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने का लालच दिया जाता था। ग्रुप के जिस मेंबर का रिप्लाई आ जाता, आरोपी उसे अपना शिकार बना लेते थे। टावर लगवाने के नाम पर दो से ढाई लाख रुपये ठग लिए जाते।

सीओ ने बताया कि लोगों को ठगने के लिए आरोपी व्हॉट्सएप ग्रुप में ऑनलाइन गेम्स और सट्टे के लिंक भी भेजते थे। इसके अलावा बुकी हब, पंटर ब्रॉडकास्ट, पैनल सर्विस नाम से भी ग्रुप बनाए हुए थे। आरोपियों के मोबाइल में वर्ल्ड 777 बेट और टीमी/एज नाम के लिंक मिले हैं। जिसके जरिये गेम्स और सट्टे के नाम ठगी की जाती थी। आरोपी रकम दोगुना करने का लालच देते थे। सीओ का कहना है कि अब तक की जांच में सामने आया है कि गैंग करीब 500 लोगों से सवा करोड़ की ठगी कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका