न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेंगू और वायरल बुखार की चपेट में उत्तर प्रदेश, लखनऊ में करीब 400 लोग अस्पताल में भर्ती, फिरोज़ाबाद में 70 की मौत

उत्तर प्रदेश में डेंगू और वायरल बुखार से दहशत का माहौल बन गया है। फिरोज़ाबाद में बुखार से मौतों की संख्या एक सप्ताह में करीब 50 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 6 लोगों के जान गंवाने की खबरें आ रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 12:20:48

डेंगू और वायरल बुखार की चपेट में उत्तर प्रदेश, लखनऊ में करीब 400 लोग अस्पताल में भर्ती, फिरोज़ाबाद में 70 की मौत

उत्तर प्रदेश में डेंगू और वायरल बुखार से दहशत का माहौल बन गया है। फिरोज़ाबाद में बुखार से मौतों की संख्या एक सप्ताह में करीब 50 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 6 लोगों के जान गंवाने की खबरें आ रही हैं। वहीं, लखनऊ में बुखार से पीड़ित 400 से ज़्यादा मरीज़ कई सरकारी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। फिरोज़ाबाद में इस बुखार से अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार रात 4 लोगों और गुरुवार को 2 बच्चों की मौत से यह आंकड़ा गंभीर होता जा रहा है। चिंता की बात यह भी है कि पीड़ितों में बच्चों की संख्या अच्छी खासी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की पुष्टि के हवाले से खबर है कि फिरोज़ाबाद मेडिकल कॉलेज में 285 बच्चों समेत कुल 375 बुखार पीड़ित मरीज़ों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 40 बच्चों के साथ ही कुल करीब 400 मरीज़ भर्ती हुए हैं, जिन्हें बुखार की शिकायत है। खबरों की मानें तो यहां ओपीडी में 20% केस बुखार, सर्दी और कंजेस्शन संबंधी आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल, लोहिया अस्पताल और सिविल अस्पताल में खासी संख्या में ऐसे मरीज़ पहुंच रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते की तुलना में इन केसों में 15% का इज़ाफा हो गया है।

किसी के समझ में नहीं आ रहा ये बुखार

फिरोज़ाबाद में जहां स्वास्थ्य विभाग इसे डेंगू मान रहा है तो लखनऊ में डॉक्टर इसे मौसमी फ्लू बता रहे हैं। आगरा के संभागीय आयुक्त अमित गुप्ता ने फिरोज़ाबाद में एक हफ्ते में 40 मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि प्राथमिक लक्षण डेंगू जैसे दिखे हैं। वहीं लखनऊ में डॉक्टरों का कहना है कि वायरल फीवर व इससे जुड़ी अन्य शिकायतों के मामलों में 20% इज़ाफा दिखा है तो डेंगू के सिर्फ 3 मरीज़ अस्पतालों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल