न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आप का PM आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन, गड़बड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था, जारी की एडवाइजरी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। AAP कार्यकर्ता पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस लगातार उनको प्रदर्शन करने से रोक रही है और गिरफ्तारी भी की जा रही है। वहीं दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 1:50:16

आप का PM आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन, गड़बड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था, जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर शाम ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अब आम आदमी पार्टी ने विरोध तेज कर दिया है। आप ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि, पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। AAP कार्यकर्ता पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस लगातार उनको प्रदर्शन करने से रोक रही है और गिरफ्तारी भी की जा रही है। वहीं दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी गई है।

आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन

आप के सभी विधायक और पदाधिकारी आज सुबह पार्टी मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे और फिर प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे। इस बीच, बीजेपी भी आप के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और मार्च करेगी। इसका नेतृत्व दिल्ली प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा करेंगे, जो फिरोज शाह कोटला स्टेडियम से दिल्ली सचिवालय तक होगा। वहीं, सभी विपक्षी दलों ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया के परिवारों की स्थिति की कल्पना करें। ये आम आदमी पार्टी के परिवार के सदस्य हैं। इसलिए पार्टी ने इस साल होली नहीं मनाने का फैसला किया है। अब, हम अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने के बाद ही होली मनाएंगे। आदर्श आचार संहिता के दौरान एक मौजूदा सीएम और एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटनाक्रम से पूरी दुनिया हैरान है।

इससे दिल्ली में तनाव बढ़ने की आशंका है। नई दिल्ली इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बीच केजरीवाल से पूछताछ जारी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि मंगलवार को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर गाड़ियों को रुकने या पार्किंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया कि तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, सड़कों पर पार्क किए गए पाए जाने पर उसे हटा दिया जाएगा और अनुचित पार्किंग करने के लिए उस पर केस दर्ज किया जाएगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर अरबिंदो चौक, तुगलक रोड, सम्राट होटल राउंडअबाउट, जिमखाना पोस्ट ऑफिस राउंडअबाउट, तीन मूर्ति हाइफा राउंडअबाउट, नीति मार्ग राउंडअबाउट और कौटिल्य मार्ग राउंडअबाउट से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि यात्री कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग पर जाने से बचें।

बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन के गेट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 बंद है। वहीं, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

रामलीला मैदान में होगी रैली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने एकजुटता दिखाई है। केंद्र के खिलाफ 31 मार्च को इंडिया अलायंस रामलीला मैदान में रैली करेगा। इस दौरान अलायंस के नेता देश बचाने, तानाशाही खत्म करने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। दिल्ली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने संयुक्त प्रेस फॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं थी। कांग्रेस ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। विपक्ष को पूरी तरह से समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े से बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में ही हुए। यहीं से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था। इस महारैली में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को व विश्व को संदेश देंगे। वहीं, आतिशी ने कहा कि भाजपा ईडी के पीछे छिप कर चुनावी लड़ाई ना लड़े। अगर ईडी को कुछ कहना है तो वो कोर्ट में जज के सामने कहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा