न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आप ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, CM आतिशी को जेल भेजने की तैयारी, पार्टी के सभी नेताओं के घर पर पड़ेगी रेड

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल में डालने की तैयारी की जा रही है और उसके पहले आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं के घर एक बार फिर से रेड करवाई जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 5:10:26

आप ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, CM आतिशी को जेल भेजने की तैयारी, पार्टी के सभी नेताओं के घर पर पड़ेगी रेड

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बुधवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल में डालने की तैयारी की जा रही है और उसके पहले आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं के घर एक बार फिर से रेड करवाई जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग जानते है कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों के लिए कितने तरह तरह के षड्यंत्र किए हैं। जब उनके ये सारे षड्यंत्र फेल हो गए तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं को जेल भेजना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा न केवल हार रही है, बल्कि भारत के इतिहास में भाजपा की ये सबसे बड़ी हार होने वाली है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आधी जिम्मेदारी भाजपा के पास थी। जिसका इन्होंने ठीक तरीके से निर्वहन नहीं किया। दिल्ली के लोगों ने इन्हें एक ही काम दिया था, और वो था दिल्ली की कानून व्यवस्था का, वो भी वो कर नहीं पाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने इतने सारे काम किए इसलिए हम कह रहे हैं की हमें वोट दो। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले हमने दो योजना जारी की। दिल्ली की कैबिनेट पहले ही 1000 रुपए पास कर चुकी है लेकिन हमने वादा किया कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम इसकी रकम 2100 करायेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि ईडी, सीबीआई की तरफ से आतिशी की गिरफ्तारी की प्लानिंग की जा रही है और इसके लिए दिल्ली के ट्रांसपोर्ट विभाग के किसी केस को लेकर आतिशी की गिरफ्तारी का षड्यंत्र भाजपा कर रही है।

इस मुद्दे को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग में फर्जी केस दर्ज कराकर मेरे खिलाफ कार्रवाई करने की साजिश रची जा रही है यह लोग अब दिल्ली की महिलाओं के बस में फ्री सफर को भी बंद करना चाहते हैं। मेरे ऊपर फर्जी केस करने की तैयारी चल रही है। और अगर मेरी गिरफ्तारी होती है तो आखिरकार सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब