न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर : कबूतरबाजी में हारी शर्त तो छुरा घोंपकर ले ली जान, पुलिस दे रही दबिश

मृतक की पहचान चब्बा गांव के 21 वर्षीय रंजीत सिंह के रूप में हुई जिसे कबूतर पालने का शौक था। युवक की शुक्रवार देर रात चब्बा गांव के चार युवकों ने छुरा मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 9:26:37

अमृतसर : कबूतरबाजी में हारी शर्त तो छुरा घोंपकर ले ली जान, पुलिस दे रही दबिश

अमृतसर में एक हैरान करने वाली वारदात हुई जिससे इलाके में सनसनी मच गई। यहां तरनतारन रोड पर चब्बा गांव में एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि आरोपी कबूतरबाजी में शर्त है गए थे। मृतक की पहचान चब्बा गांव के 21 वर्षीय रंजीत सिंह के रूप में हुई जिसे कबूतर पालने का शौक था। युवक की शुक्रवार देर रात चब्बा गांव के चार युवकों ने छुरा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के तुरंत बाद ही वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चाटीविंड थाना के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मनमीत पाल सिंह संधू ने बताया कि मामले के दूसरे दो आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने राजप्रीत, जगप्रीत, दीपू और अर्श के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद राजप्रीत और जगप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव सायं को परिवार वालों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक चब्बा गांव के 21 वर्षीय रंजीत सिंह को कबूतर पालने का शौक था। उसने पांच साल पहले गांव में अपने घर की छत पर कबूतर पालने के काम की शुरुआत की। इस दौरान वह अपने पाले कबूतरों की बाजी लगाने की शर्तें भी लगाता था। कई बार वह शर्त जीत जाता और कई बार हार भी जाता। करीब तीन-चार महीने पहले गांव के ही राजप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह, दीपू और अर्श ने कबूतरबाजी को लेकर रंजीत सिंह के साथ शर्त लगाई, जिसमें वे हार गए। शर्त हारने के बाद से ये सभी लोग रंजीत से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश में उन्होंने शुक्रवार की रात रंजीत सिंह पर छुरे के साथ हमला कर दिया। छुरे का एक वार रंजीत की छाती पर हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसने दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल