न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : चलती बस में किशोरी से दुष्कर्म, बदहवास हालत में मिली पिछली सीट के नीचे

सुल्तानपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां चलती बस में सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। यहां किशोरी पिछली सीट के नीचे बदहवास हालत में मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 10:26:38

उत्तरप्रदेश : चलती बस में किशोरी से दुष्कर्म, बदहवास हालत में मिली पिछली सीट के नीचे

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां चलती बस में सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। यहां किशोरी पिछली सीट के नीचे बदहवास हालत में मिली। इस मामले में चालक, खलासी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। सूचना मिलते ही रात में ही सीओ बल्दीराय कूरेभार थाने पहुंच गए। पुलिस ने सामूहिक दुराचार के मामले में हरिमंगल यादव और साथ देने के आरोप में कुलदीप व किशोरी की सौतेली बहन को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया। सीओ बल्दीराय ने बताया कि गैंगरेप में शामिल शिवपूजन सिंह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

कूरेभार थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह सोमवार देर रात डेढ़ बजे कूरेभार कस्बा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सेमरी रोड की ओर से आ रही एक प्राइवेट लग्जरी बस को पुलिस ने रोककर चेक किया। इस दौरान बस की पिछली सीट के नीचे एक किशोरी बदहवास हालत में मिली। पास में ही एक युवती अपने 10 वर्षीय भाई के साथ मौजूद थी। पुलिस किशोरी के साथ ही चालक हरिमंगल यादव और खलासी कुलदीप यादव निवासी कुदारन गलिबहां थाना कूरेभार और युवती व बच्चे को अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंची।

पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि उसकी सौतेली बहन ने दवा कराने के बहाने रात 11 बजे उसे घर से बुलाया था। उसके बाद उसे बस से कुदारन गलिबहा गांव निवासी शिवपूजन सिंह के घर ले गई। शिवपूजन सिंह ने वहां उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसे दोबारा बस में लाया गया और बस में शिवपूजन सिंह और हरिमंगल ने उसके साथ दुराचार किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप