न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : रंजिश के चलते गोली मारकर की गई ठेके से निकले युवक की हत्या

बुधवार शाम बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला जिसमें रंजिश के चलते एक युवक की ठेके से निकलते समय युवक की हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 10:13:47

हरियाणा : रंजिश के चलते गोली मारकर की गई ठेके से निकले युवक की हत्या

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना के गांव निजामपुर में बुधवार शाम बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला जिसमें रंजिश के चलते एक युवक की ठेके से निकलते समय युवक की हत्या कर दी गई। युवक को सिर और छाती में दो गोलियां मारी गईं। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रभारी बदन सिंह ने कहा की युवक की हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। रिकार्ड को खंगाला जाएगा कि मृतक की किससे रंजिश थी। शव को नागरिक अस्पताल गोहाना के शवगृह में रखवा दिया गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या कुछ समय पहले हुए झगड़े की रंजिश में की गई है।

गांव निजामपुर का परमिंद्र (26) खेती करता था। बुधवार शाम करीब सवा छह बजे वह गांव निजामपुर व भावड़ के बीच में नहर के पास शराब के ठेके पर गया था। जैसे ही वह ठेके से चला, कार में सवार दो बदमाश आए। उन्होंने परमिंद्र को रोक लिया और फायरिंग कर दी। परमिंद्र को सिर और छाती में दो गोली मारी गईं। उसकी मौके पर मौत हो गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर शराब के ठेके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर ले गए।

बदमाशों ने शराब ठेके पर कारिंदे को कुछ नहीं कहा। सूचना मिलने पर बरोदा थाना के प्रभारी बदन सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी निकिता खट्टर भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने राहगीरों से बातचीत करके बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस परमिंद्र के रिकार्ड को खंगाल रही है और ग्रामीणों से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है। बदमाश पास में स्थित शराब के ठेके से सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?