न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : हमले में घायल हुए युवक का चल रहा था अस्पताल में इलाज, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

हरियाणा के भिवानी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें हमले में घायल हुए युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 7:58:11

हरियाणा : हमले में घायल हुए युवक का चल रहा था अस्पताल में इलाज, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

हरियाणा के भिवानी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें हमले में घायल हुए युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक अस्पताल में उपचाराधीन था और उसने सोमवार सुबह चौ। बंसीलाल जिला सामान्य अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस थाना एसएचओ संदीप शर्मा, दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

मृतक खाड़ी मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय बाबूलाल था जिसका 18 मार्च को कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। युवक झगड़े में घायल होने के बाद जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड नंबर दो के कमरा नंबर तीन में उपचाराधीन था। मृतक के परिजनों ने समझौते के लिए दबाव बनाने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसी तनाव में घायल युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है।

एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई दारा सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में एक नामजद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज हुआ है। मृतक के भाई का आरोप था कि झगड़े के बाद आरोपी पक्ष के लोग लगातार उन पर समझौते का दबाव बना रहे थे और इसी तनाव की वजह से बाबू लाल ने खुदकुशी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?