न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहराइच : घर के बाहर सो रहे होमगार्ड को बदमाशों ने मारी गीली, थाने से महज 200 मीटर दूर हुई वारदात

एक मामला देखा गया बहराइच जिले के मुद्धाचक धोबिहा गांव में जहां थाने से महज 200 मीटर दूरी पर घर के बाहर सो रहे होमगार्ड की कनपटी पर बंदूक सटाकर गोली मार दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 7:53:08

बहराइच : घर के बाहर सो रहे होमगार्ड को बदमाशों ने मारी गीली, थाने से महज 200 मीटर दूर हुई वारदात

बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि थाने के नजदीक ही वारदातों को अंजाम देने लगे हैं जिससे आमजन में भी डर बढ़ने लगा हैं। ऐसा ही एक मामला देखा गया बहराइच जिले के मुद्धाचक धोबिहा गांव में जहां थाने से महज 200 मीटर दूरी पर घर के बाहर सो रहे होमगार्ड की कनपटी पर बंदूक सटाकर गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन बाहर निकले और होमगार्ड को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण व महसी सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के मुद्धाचक धोबिहा गांव निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद शुक्ला का घर थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। यह होमगार्ड के जवान भी है। सोमवार को वह परिजनों के साथ खाना खाने के बाद फूस के मड़हे में सोने चले गए। देर रात कुछ अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे और सोते समय होमगार्ड की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर जागे परिजन जब मौके पर पहुंचे तो हतप्रभ रह गए। आनन-फानन घायल होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल