न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पुलिस ने 28 दिन बाद किया 10 साल के बच्चे की हत्या का खुलासा, सौतेले भाई ने गला दबाकर ली थी जान

पुलिस ने बताया कि 28 दिन पहले लापता हुए दस वर्षीय मोहित की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 9:43:23

उत्तरप्रदेश : पुलिस ने 28 दिन बाद किया 10 साल के बच्चे की हत्या का खुलासा, सौतेले भाई ने गला दबाकर ली थी जान

उत्तरप्रदेश के शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी में कुछ दिनों पहले 10 वर्षीय बच्चा घर से बाजार सामान लेने गया था और वापस नहीं लौटा जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 28 दिन पहले लापता हुए दस वर्षीय मोहित की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक रंजिश में बालक की हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के सौतेले भाई सहित दो किशोरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मृतक के कपड़े बरामद किए हैं, लेकिन नहर से शव बरामद नहीं हो सका है। एसपी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट को बालक का अपहरण कर हत्या की धारा में बदल दिया गया है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पांच जुलाई को गांव गोहरनी निवासी सतवीर सिंह ने थाना आदर्श मंडी पर सूचना दी थी कि उसका 10 वर्षीय पुत्र मोहित तीन जुलाई को घर से बाजार में सामान लेने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। पुलिस ने बालक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के सौतेले भाई व उसके गांव के साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 16 साल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मोहित की हत्या कर शव को नहर में फेंक देने की बात स्वीकार की है। वहीं एनडीआरएफ की टीम व पुलिस ने बच्चे की नहर में तलाश कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक मोहित उसका सौतेला भाई था। उसके पिता ने मृतक की मां से तीसरी शादी की थी। इसे लेकर दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। तीन जुलाई की शाम मोहित को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने से आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से कलक्ट्रेट की दीवार के पास जंगल में बनी नलकूप पर ले गए थे, जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृत बालक के कपड़े निकालकर सफेद प्लास्टिक के बोरे में रखकर छिपा दिए थे। शव को उसी रात लिलौन के निकट नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर प्लास्टिक के बोरे में छिपाए गए मृतक के कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस ने गुमशुदगी को बालक का अपहरण कर हत्या की धारा में तरमीम कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात