न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कश्मीरियत पर कलंक लग गया...', पहलगाम हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को कश्मीरियत पर हमला बताया। उन्होंने कश्मीरियों की भावनाओं, उनके समर्थन और सरकार की कश्मीर नीति पर पुनर्विचार की आवश्यकता पर जोर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 2:02:46

'कश्मीरियत पर कलंक लग गया...', पहलगाम हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा और दुख का माहौल है। इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसे कश्मीरियत पर हमला करार दिया है। महबूबा मुफ्ती ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, “हमें समझना होगा कि यह पहली बार है जब पर्यटकों पर इस तरह का हमला हुआ है। ये लोग निहत्थे थे, जो अपने बच्चों के साथ यहां घूमने आए थे। इन्होंने मुश्किलों से पैसे बचाकर कश्मीर की यात्रा की थी, लेकिन वहां इन्हें बचाने वाला कोई नहीं था। यह बात कश्मीरियों के दिल को बहुत चुभी है, क्योंकि ये पर्यटक हमारे लिए आते हैं, कश्मीर को जन्नत कहते हैं – और फिर उनके साथ ऐसा हो गया।"

उन्होंने आगे कहा कि 90 के दशक में जब कश्मीरी पंडित घाटी से पलायन कर गए थे, तब से लेकर आज तक कश्मीरियों के मन में इसका मलाल है। “आज मुझे लगता है कि कश्मीरियों को फिर एक बार वही दुख महसूस हुआ है – जैसे कश्मीरियत पर एक दाग लग गया हो।” महबूबा मुफ्ती ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कश्मीरी भी पूरे देश के साथ खड़े हैं। “जिस तरह पूरा देश इस हमले पर शोक में डूबा है, उसी तरह कश्मीरियों ने भी इस पर शोक जताया है। लेकिन जिस तरह से कश्मीरियों को 2019 के बाद से Collective Punishment दी जा रही है, उसे अब रोकना होगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस हमले को 6 आतंकियों ने अंजाम दिया, लेकिन उसी घाटी में एक आदिल शाह भी था, जिसने आतंकी की बंदूक छीनकर पर्यटकों की जान बचाने की कोशिश की। सज्जाद नाम का एक युवक घायल पर्यटकों को अपनी पीठ पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचा। एक टैक्सी ड्राइवर भी था, जो सबसे पहले एक घायल को अस्पताल ले गया। “हमें इन कश्मीरियों को भी देखना चाहिए, न कि सिर्फ उन पर नजर डालनी चाहिए जिनके हाथ में बंदूक थी। भारत सरकार को अब अपनी कश्मीर नीति पर पुनर्विचार करना होगा, क्योंकि आज के कश्मीरी बदल चुके हैं। सरकार को चाहिए कि वह आम कश्मीरियों तक पहुंचे और उन्हें सामूहिक दंड देना बंद करे।”

मुफ्ती ने यह भी कहा कि आज का कश्मीर बदल चुका है। “कश्मीर ने कभी हिंसा नहीं चाही। मैं इतिहास में नहीं जाना चाहती कि पहले क्या हुआ और क्यों हुआ, लेकिन ये सच है कि कश्मीर ने बहुत हिंसा देखी है। आज हमने पहल की है। कश्मीरियों ने इस हमले के विरोध में स्वेच्छा से शटडाउन किया है – क्योंकि वे आहत हैं। कश्मीरियों में भी इस हमले को लेकर गुस्सा है, और यही कारण है कि शटडाउन का आह्वान किया गया। अगर आप पहलगाम जाएंगे, तो आप खुद महसूस करेंगे कि कश्मीरियों के भीतर इस घटना को लेकर कितना गुस्सा और कितना दुख है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत