न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा में 20 फीसदी से ऊपर गई संक्रमण दर, 9558 नए मामलों के साथ 61620 हो गए सक्रीय मामले

हरियाणा में बीते दिन कोरोना संक्रमण दर 20 फीसदी से ऊपर थी जिसके चलते प्रदेश में 9558 नए मामले सामने आए हैं जबकि 6 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 10:35:17

हरियाणा में 20 फीसदी से ऊपर गई संक्रमण दर, 9558 नए मामलों के साथ 61620 हो गए सक्रीय मामले

कोरोना के इस दौर में तीसरी लहर का कहर जारी हैं जहां हर दिन आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हरियाणा में बीते दिन कोरोना संक्रमण दर 20 फीसदी से ऊपर थी जिसके चलते प्रदेश में 9558 नए मामले सामने आए हैं जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गुरुग्राम में 2, फरीदाबाद में 1, हिसार में 1, करनाल में 1, कैथल में 1 शख्स शामिल है। सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल भी कोरोना संक्रमित हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्विट करके दी।

कोरोना के नए केस आने पर 20 जनवरी को पॉजिटिविटी दर 20.10 प्रतिशत तक पहुंच गया। जबकि 19 जनवरी को प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 19.99 प्रतिशत रहा। 18 जनवरी को यह 21.30 प्रतिशत था। पिछले दिनों की तुलना में गुरुवार को एक ही दिन में मरने वालों की संख्या आधी है। प्रदेश में 19 जनवरी को 12 मौतें एक ही दिन में हुई। इससे पहले 17 जनवरी को 12 लोगों की मौत एक ही दिन में हुई थी। ऐसे में अब तक जनवरी माह में 78 मौतें हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 10,142 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

प्रदेश में कुल एक्टिव केस 61,620 हो गए हैं। ओमिक्रॉन का एक ही केस एक्टिव है। प्रदेश में 867 लोग प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के आईसीयू में दाखिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम के 305 मरीज हैं। फरीदाबाद के 81 लोग आईसीयू और वेंटीलेंटर पर हैं। प्रदेश में 19,998 में से 19,131 वेंटीलेटर अभी भी खाली हैं।

देश में कोरोना : 3.47 लाख मिले नए संक्रमित, जबकि 701 लोगों की हुई मौत

देश में गुरुवार को 3,47,254 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.51 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 701 लोगों की मौत हुई है। देश में पिछले 4 दिनों से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 17 जनवरी को देश में 310 मौतें हुई थी। वहीं, 4 दिन बाद गुरुवार को यह संख्या 2 गुने से भी अधिक हो गई। फिलहाल देश में 20.12 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 20 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 21 दिन में कुल एक्टिव केस 20 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत