न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : पुलिस और डॉक्टर संक्रमण की चपेट में, सामने आए 9385 नए मामले, भोपाल के 122 बच्चे भी

मध्यप्रदेश में कोरोना के हाल बेहाल होते नजर आ रहे हैं जहां संक्रमण बढ़ते हुए पुलिस, डॉक्टर और बच्चों को भी काफी चपेट में ले रहा हैं। बात करें बीते दिन गुरुवार के आंकड़ों की तो प्रदेश में 9385 नए मामले सामने आए है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 10:27:56

मध्यप्रदेश : पुलिस और डॉक्टर संक्रमण की चपेट में, सामने आए 9385 नए मामले, भोपाल के 122 बच्चे भी

मध्यप्रदेश में कोरोना के हाल बेहाल होते नजर आ रहे हैं जहां संक्रमण बढ़ते हुए पुलिस, डॉक्टर और बच्चों को भी काफी चपेट में ले रहा हैं। बात करें बीते दिन गुरुवार के आंकड़ों की तो प्रदेश में 9385 नए मामले सामने आए है। आगर-मालवा ही एकमात्र ऐसा जिला है, जहां एक भी नया केस नहीं है और न ही एक्टिव केस हैं।

भोपाल में एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा आया है। यहां 1991 केस मिले हैं। इनमें 122 बच्चे हैं। भोपाल में इसके पूर्व 28 अप्रैल 2021 को दूसरी लहर के दौरान 1853 केस सामने आए थे और तीन मौत हुई थी। भोपाल में एक्टिव मरीजों की संख्या 9800 से पहुंच गई है। 9665 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 128 अस्पताल में भर्ती है। अब तक 1 लाख 38 हजार 852 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 28 हजार 44 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इंदौर में 2838 तो ग्वालियर में 720 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्वालियर के केस में 89 बच्चे शामिल हैं। ग्वालियर में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन का बेटा कोरोना संक्रमित मिला है। JAH के 12 डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। क्राइम ब्रांच के दो जवान, SP ऑफिस में तैनात महिला कॉन्स्टेबल समेत 12 पुलिस जवान संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

देश में कोरोना : 3.47 लाख मिले नए संक्रमित, जबकि 701 लोगों की हुई मौत

देश में गुरुवार को 3,47,254 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.51 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 701 लोगों की मौत हुई है। देश में पिछले 4 दिनों से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 17 जनवरी को देश में 310 मौतें हुई थी। वहीं, 4 दिन बाद गुरुवार को यह संख्या 2 गुने से भी अधिक हो गई। फिलहाल देश में 20.12 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 20 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 21 दिन में कुल एक्टिव केस 20 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?