न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: तिलक समारोह से लौट रहे थे, तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 9 लोगों की मौके पर मौत

बिहार के पूर्णिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां स्कॉर्पियो गाड़ी पानी से भरे तालाब में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jun 2022 10:23:58

बिहार: तिलक समारोह से लौट रहे थे, तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 9 लोगों की मौके पर मौत

बिहार के पूर्णिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां स्कॉर्पियो गाड़ी पानी से भरे तालाब में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घटना बायसी क्षेत्र के अनगढ़ गांव की है। देर रात डेढ़ बजे के करीब यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ताराबाड़ी से तिलक समारोह से अपने गांव किशनगंज के नूनिया लौट रहे थे, तभी टर्निंग पर स्कॉर्पियो सीधे तालाब में घुस गई। हादसा तीखे मोड़ पर स्कॉर्पियों के अनियंत्रित होने के कारण हुआ।

बायसी की SDO कुमारी तौसी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग शादी का रिश्ता तय करके खपड़ा ताराबाड़ी से किशनगंज जिले के नूनिया गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। अचानक लोगों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में गिर गई जिसमें से अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 2 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

पुलिस और राहत व बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया। कन्जिया के मुखिया समरेंद्र घोष ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे के करीब यह घटना घटी। अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी पानी से भरे तालाब में गिर गई।

मुखिया ने बताया कि सभी मृतक किशनगंज जिला के रहने वाले हैं। बैसा के सीओ राजशेखर ने बताया कि एक और शख्स के गाड़ी के अंदर फंसे होने की सूचना मिल रही है। गोताखोरों को बुलाया गया है। उनकी मदद से शख्स की खोज की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप