न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : सोमवार को आए इस साल के एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले, 89 नए मरीज, 11 की मौत

सोमवार को कोरोना के 89 नए मरीज मिले और 11 की मौत हुई जो की इस साल के एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 10:00:34

दिल्ली : सोमवार को आए इस साल के एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले, 89 नए मरीज, 11 की मौत

कोरोना का कहर कम होते हुए अब राजधानी दिल्ली में आंकड़ा बेहद कम पहुंच चुका हैं। सोमवार को कोरोना के 89 नए मरीज मिले और 11 की मौत हुई जो की इस साल के एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले है। इससे पहले 16 फरवरी को 94 संक्रमित मिले थे। उसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ रही थी। कोरोना के मामलों में कमी के साथ संक्रमण दर भी घटकर 0.16 फीसदी रह गई है यानी अब एक हजार जांच पर केवल एक संक्रमित मिल रहा है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज भी तेजी से कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 173 मरीज स्वस्थ हुए। 12 मार्च के बाद पहली बार सक्रिय मामले दो हजार से कम हुए हैं। इससे पहले दूसरी लहर में यह संख्या 1 लाख के करीब पहुंच गई थी।

कुल संक्रमितों की संख्या 14,32,381 हो गई है। इनमें से 14,05,460 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 24,925 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। फिलहाल कोरोना के 1996 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1258 रोगी भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटरों में 77 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 9 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 563 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 57,128 जांच की गईं। यह आंकड़ा रोज की तुलना में करीब 20 हजार कम रहा। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 45,468 और रैपिड एंटीजन से 11,660 टेस्ट हुए। अभी तक 2.8 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी हैं। दिल्ली ऐसा पहला राज्य है, जहां आबादी से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। कम होते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 4597 रह गई है।

देश में 3 महीने बाद आए कोरोना के 50 हजार से कम मामले, 1162 की मौत

देश में सोमवार को 42,219 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के आंकड़े अपडेट नहीं हुए हैं। करीब 3 महीने बाद कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार से नीचे आया है। इससे पहले 23 मार्च को 47,239 कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 81,410 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1,162 लोगों की मौत भी हुई। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में करीब 40 हजार की कमी रिकॉर्ड की गई। देश में अब तक कुल 2.99 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हो सकता हैं आज कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ को पार के जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री