न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7th Pay Commission: खुशखबरी! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 1 अप्रैल से बढ़ेगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। 1 अप्रैल से सैलरी में होने वाले बदलाव के बाद कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 4:16:04

7th Pay Commission: खुशखबरी! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 1 अप्रैल से बढ़ेगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। 1 अप्रैल से सैलरी में होने वाले बदलाव के बाद कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। दरअसल, 1 अप्रैल 2021 से देश में नया वेज कोड लागू होने की उम्मीद की जा रही है, जिसके बाद कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव आएगा। इस बदलाव का सीधा असर कर्मचारियों की टेक होम सैलरी पर पड़ेगा। नए नियम के मुताबिक, आपकी बेसिक सैलरी कुल सीटीसी का 50% होगी। इसके साथ ही आपके पीएफ कॉन्ट्रिव्यूशन में भी इजाफा होगा। इसके अलावा सातवां वेतन लागू होने के बाद आपकी सैलरी भी बढ़ जाएगी।

साल 2014 में आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया था, लेकिन इसको अभी तक लागू नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस पर भी फैसला सुना सकती है। इस फैसला का फायदा देश के लगभग 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 58 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं।

मिनिमम सैलरी 11000 रुपये बढ़ाई थी

आयोग की सिफारिशों को मुताबिक, शुरुआती कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा क्लास-वन ऑफिसर की मिनिमम सैलरी 56 हजार 100 रुपये तय की गई थी। बता दें सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी, भत्ते, पेंशन में करीब 23.55% तक के इजाफे की सिफारिश की गई है।

तैयार किया नया पे-मैट्रिक्स

सातवें वेतन आयोग ने नए Pay Matrix की घोषणा की है। Pay Matrix से केंद्रीय कर्मचारी अपने कैरियर की शुरुआत में ही पूरे कैरियर के दौरान होने वाले ग्रोथ का आकलन कर पाएंगे। सिविलियन कर्मचारियों, रक्षा बलों और मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के लिए अलग-अलग पे मैट्रिक्स तैयार किया गया है। अब इसी के आधार पर करेमचारियों की सैलरी में ग्रोथ होगी। इसके अलावा आयोग ने नए पे-मैट्रिक्स का भी ऐलान किया है, जिसके जरिए कर्मचारी अपनी नौकरी की शुरुआत में ही पूरे कैरियर में होने वाली ग्रोथ का आकलन कर पाएंगे। इसमें सभी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पे-मैट्रिक्स तैयार किया गया है।

महंगाई भत्‍ते व महंगाई राहत की तीनों किस्तों का जल्द होगा भुगतान

इसके अलावा सरकार ने महंगाई भत्‍ते व महंगाई राहत (DA and DR) की तीनों किस्‍तों का जल्‍द भुगतान करने का फैसला लिया है। मंगलवार को वित्‍त मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की रोकी गईं तीनों किस्‍तों को जल्‍द से जल्‍द फैसला लेकर बहाल किया जाएगा। साथ ही बताया कि उन्‍हें 1 जुलाई 2021 से लागू होने वाली दरों पर किस्‍तों का भुगतान किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब